Thursday, March 19

World Chess Championship की शुरुआत 1986 में हुई थी और तब से लेकर 2024 तक 18 पुरूष खिलाड़ियों ने यह खिताब जीता है। हाल ही में भारत के Gukesh D ने इस सूची में अपना नाम दर्ज कराया है।

गुकेश डी वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप जीतने वाले एकमात्र किशोर खिलाड़ी हैं। उनसे पहले किसी भी किशोर को यह खिताब जीतने का मौका नहीं मिला है। गुकेश ने 2024 में यह उपलब्धि अपने नाम की।

Gukesh D
Gukesh D

भारत के 18 वर्षीय चेस खिलाड़ी गुकेश डी गुरुवार (12 दिसंबर) को चीन के लीरेन को हराकर वर्ल्ड चेस चैंपियन बने। सिंगापुर में आयोजित 14 गेम के वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप मैच में गुकेश ने डिंग लीरेन को हराया। अब वह खेल के इतिहास में सबसे कम उम्र के चैंपियन हैं।

उनसे पहले रूस के गैरी कास्पारोव ने 22 साल, छह महीने और 27 दिन की उम्र में सबसे कम उम्र के वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया था। उनके अलावा, दिग्गज मैग्नस कार्लसन 2013 में अपनी पहली चैंपियनशिप जीतने के समय 22 साल, 11 महीने और 24 दिन के थे। कार्लसन 2013 से लेकर 2021 तक 5 लगातार बार सभी खिताब जीते थे।

विल्हेम स्टीनिट्ज़ थे पहले वर्ल्ड चेस चैंपियन

Wilhelm Steinitz
Wilhelm Steinitz

पूर्व अमेरिकी चेस खिलाड़ी विल्हेम स्टीनिट्ज़ पहले वर्ल्ड चेस चैंपियन थे। उन्होंने 1986 में पोलैंड के जोहान्स ज़ुकरटोर्ट को 10-5 से हराकर खिताब जीता था। उन्होंने तब लेकर 1892 (1886, 1889, 1890, 1892) तक लगातार चार बार खिताब अपने नाम किया था।

इमैन्युएल लास्कर और गैरी कास्पारोव ने सबसे अधिक बार जीता है वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप का खिताब

Emanuel Lasker and Garry Kasparov
Emanuel Lasker (L) and Garry Kasparov (R)

पूर्व जर्मन चेस खिलाड़ी इमैन्युएल लास्कर और रूस के गैरी कास्पारोव के नाम सबसे ज्यादा बार वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप का खिताब जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है। दोनों खिलाड़ियों ने 6-6 बार यह खिताब अपने नाम किया है। लास्कर ने 1894, 1896, 1907, 1908 और 1910 में और कास्पारोव 1985, 1986, 1987, 1990, 1993, 1995 में चैंपियन बने थे।

1886 से अब तक वर्ल्ड चेस चैम्पियनशिप का खिताब जीतने वाले विजेताओं की पूरी सूची

क्र. सं. खिलाड़ी चैंपियन रहने की अवधि खिताब जीते हुए साल
1 विल्हेम स्टीनिट्ज़ 1886-94 4 1886, 1889, 1890, 1892
2 इमैन्युएल लास्कर 1894-1921 6 1894, 1896, 1907, 1908, 1910
3 जोस राउल कैपब्लांका 1921-27 1 1921
4 अलेक्जेंडर अलेखिन 1927-35, 1937-46 4 1927, 1929, 1934, 1937
5 मैक्स यूवे 1935-37 1 1935
6 मिखाइल बोट्विननिक 1948-57, 1958-60, 1961-63 5 1948, 1951, 1954, 1958, 1961
7 वसीली स्मिस्लोव 1957-58 1 1957
8 मिखाइल ताल 1960-61 1 1960
9 तिगरान वी. पेट्रोसियन 1963-69 2 1963, 1966
10 बोरिस स्पास्की 1969-72 1 1969
11 बॉबी फ़िशर 1972-75 1 1972
12 अनातोली कार्पोव 1975-85 4 1975, 1978, 1981, 1984
13 गैरी कास्पारोव 1985-2000 6 1985, 1986, 1987, 1990, 1993, 1995
14 व्लादिमीर क्रामनिक 2000-07 3 2000, 2004, 2006
15 विश्वनाथन आनंद 2007-13 5 2007, 2008, 2010, 2012
16 मैग्नस कार्लसन 2013-2023 5 2013, 2014, 2016, 2018, 2021
17 डिंग लिरेन 2023-24 1 2023
18 गुकेश डोमराजू 2024-वर्तमान 1 2024

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version