Wednesday, February 11

Table Tennis World Championship: भारत की यशस्विनी घोरपड़े और दीया चितले की महिला युगल जोड़ी विश्व टेबल टेनिस चैंपियनशिप के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। इसके अलावा भारत की सुतिर्था और अयहिका की 14वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी को एनेट कॉफमैन और जियाओना शान की निचली रैंकिंग वाली जर्मन जोड़ी से सीधे गेम में हार कर बाहर हो गई हैं।

प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंची घोरपड़े-चितले :-

भारत की महिला युगल जोड़ी यशस्विनी घोरपड़े और दीया चितले अपना मैच जीतकर विश्व टेबल टेनिस चैंपियनशिप के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। इसके अलावा भारत की सुतिर्था मुखर्जी और अयहिका मुखर्जी अपना मैच हारकर बाहर हो गईं हैं। इस मैच में चिताले और घोरपड़े ने एक गेम से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए सिंगापुर की जोड़ी जेग जियान और सेर लिन कियान को अंतिम 32 दौर के मैच में 6-11, 11-6, 11-6, 11-9 से हरा दिया है।

Ghorpade-Chitale
Ghorpade-Chitale

इसके अलावा भारत की अन्य महिला जोड़ी सुतिर्था और अयहिका को एनेट कॉफमैन और जियाओना शान की अपने से निचली रैंकिंग वाली जर्मन जोड़ी से सीधे गेम में हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में खेलते हुए यह भारतीय जोडी केवल 23 मिनट में 1-11, 11-13, 7-11 से अपना मैच हार गई। तभी तो अब चिताले और मानुष शाह की हार के साथ ही भारत का मिश्रित युगल में अभियान भी समाप्त हो गया है। इस भारतीय जोड़ी को ओह जुनसुंग और किम नायोंग की कोरिया की जोड़ी से 0-3 (8-11, 9-11, 2-11) से हार का सामना करना पड़ा है।

मानुष शाह के लिए निराशाजनक रहा दिन :-

भारत के मानुष शाह के लिए यह दिन काफी निराशाजनक रहा। क्यूंकि इस दिन उनको अपने तीनों ही मैचों में हार मिली है। इस टूर्नामेंट में पहले तो उनको मिश्रित युगल में हार के बाद फिर उन्हें पुरुष एकल और पुरुष युगल स्पर्धा में भी हार का सामना करना पड़ा।

Manush Shah
Manush Shah

इस मैच में शाह को फ्रांस के छठी वरीयता प्राप्त फेलिक्स लेब्रन से पुरुष एकल के दूसरे दौर में 0-4 (5-11, 6-11, 6-11, 9-11) से हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा शाह और मानव ठक्कर की आठवीं वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी बेनेडिक्ट डूडा और डांग किउ की गैरवरीय जर्मन जोड़ी से 5-11, 9-11, 11-8, 5-11 से अपना मैच हार गई।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version