भारतीय युवा खिलाड़ी गुकेश डोमाराजू (Gukesh D) ने गुरूवार को सिंगापुर में वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने फाइनल मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन डिंग लिरेन को हराया।
इस रोमांचक मुकाबले में 55वें मूव पर निर्णायक क्षण आया, जब डिंग ने समय के दबाव में अपने रूक को f2 पर ले जाकर एक बड़ी गलती कर दी। गुकेश ने तुरंत उनकी गलती पहचान ली और इस मौके का फायदा उठाते हुए खुद को संभाला और अगले कुछ मूव में जीत हासिल कर ली।
इस जीत के बाद युवा खिलाड़ी काफी भावुक दिखे। उन्होंने जीत हासिल करने के बाद ऊपर की ओर देखा और जश्न में अपनी बाहें उठाकर जीत का आगाज किया।
HISTORICAL MOMENT FOR INDIAN CHESS 🇮🇳
Gukesh D Is World Chess Champion 👑🥹
— The Khel India (@TheKhelIndia) December 12, 2024
वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने गुकेश डी

डिंग लिरेन को हराने के बाद 18 वर्षीय गुकेश वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। उन्होंने गैरी कास्पारोव के सबसे युवा वर्ल्ड चेस चैंपियन बनने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। उनकी यह जीत दिग्गज विश्वनाथन आनंद के बाद भारत का दूसरा वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप खिताब भी है।
फाइनल मुकाबले पर नजर डालें तो, डिंग ने पूरे मैच में काफी अच्छा खेला और कई बार बढ़िया प्रदर्शन भी किया, लेकिन उनकी एक बड़ी गलती उनके लिए घातक साबित हुई। जिस रूक ने उन्हें एक साल पहले रूसी ग्रैंडमास्टर इयान नेपोमनियाचची के खिलाफ चैंपियनशिप का खिताब जीतने में मदद की थी, वही रूक आज उनकी हार का कारण बन गया।
हालाँकि, एक समय यह मुकाबला बराबरी की ओर बढ़ता दिख रहा था, लेकिन डिंग के पास समय में कमी के चलते उन्होंने दबाव में आकर गलत चाल चल दी। जहाँ एक ओर गुकेश के पास लगभग एक घंटे बचे थे, तो वहीं दूसरी ओर डिंग के पास सिर्फ 10 मिनट ही शेष थे।

भारतीय खिलाड़ी ने विपक्षी द्वारा दबाव में चले गलत चाल को समझते हुए उसका फायदा उठाया। उन्होंने 58वें चाल में अपनी बढ़त को भुनाया, जिसके बाद डिंग को हार माननी पड़ी।
मैच, जो बराबरी की ओर बढ़ता दिख रहा था, ने नाटकीय मोड़ ले लिया क्योंकि डिंग के समय में कमी थी – गुकेश के घंटे की तुलना में सिर्फ़ 10 मिनट बचे थे – जिससे दबाव और बढ़ गया। गुकेश ने स्थिति का फ़ायदा उठाया और 58वें मूव पर अपनी बढ़त को भुनाया, जिससे डिंग को हार माननी पड़ी।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







