Thursday, June 11

Norway Chess: विश्व चैंपियन डी गुकेश ने नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में जबरदस्त वापसी की है। अब उन्होंने नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट के सातवें दौर में अपने ही देश के खिलाड़ी अर्जुन एरिगैसी को हरा दिया है। वहीं इस मैच में जैसे-जैसे समय का दबाव बनता गया, तब एरिगैसी की चालों ने गुकेश को वापसी करने का पर्याप्त मौका दिया। इसके चलते हुए गुकेश ने इस मैच में जीत हासिल की।

डी गुकेश ने हमवतन एरिगैसी को हराया :-

विश्व चैंपियन डी गुकेश ने नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में जबरदस्त वापसी की है। इस टूर्नामेंट के छठे दौर में उन्होंने दिग्गज मैग्नस कार्लसन को हराने के बाद अब सातवें दौर के मुकाबले में हमवतन अर्जुन एरिगैसी को भी हरा दिया है। वहीं इससे पहले इन दोनों ही खिलाड़ियों के खिलाफ विश्व चैंपियन डी गुकेश को हार मिली थी।

D Gukesh
image source via getty images

इसके बाद उन्होंने इन दोनों के खिलाफ जबरदस्त पलटवार किया है। इसके अलावा यह उनकी एरिगैसी पर क्लासिकल चेस में पहली जीत है। इस टूर्नामेंट में अपनी लगातार जीत के चलते हुए उन्होंने अंक तालिका में विश्व के नंबर 1 चेस खिलाड़ी कार्लसन को पछाड़ दिया है और वह फैबियानो कारूआना के बाद दूसरे स्थान पर आ गए हैं। क्यूंकि कारुआना ने भी अपने मैच में खेलते हुए वेई यी को मात दी थी।

इससे पहले एक समय पर गुकेश इस टूर्नामेंट में अंक तालिका में पांचवें स्थान पर चल रहे थे। लेकिन इसके बाद अब अपनी लगातार दो जीत के चलते हुए वह दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं और अपना दावा मजबूत कर लिया है। इस टूर्नामेंट में गुकेश की वापसी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। इस मैच में एरिगैसी से उनकी टक्कर रोमांचक रही है।

सातवें दौर के मैच में खेलते हुए अर्जुन एरिगैसी ने शुरुआत में मुहरों की ऐसी चाल चली की गुकेश मैच में कहीं नहीं दिखे। उस समय एरिगैसी गुकेश पर एक और कमांडिंग जीत के लिए तैयार दिखाई दे रहे थे। क्यूंकि तब गुकेश की एक गलती से वहां मौजूद कई विश्लेषकों को लगा था कि विश्व चैंपियन खिलाड़ी गुकेश ने लगभग इस मैच को गंवा ही दिया है।

D Gukesh
image source via getty images

लेकिन गुकेश ने कार्लसन के खिलाफ मैच की तरह ट्रेडमार्क वापसी की और सामरिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने बढ़ते दबाव में धीरे-धीरे सटीक गणना और मजबूत डिफेंस के साथ खेल में वापसी की। ऐसा करते हुए उन्होंने रोमांचक मोड़ पर एरिगैसी को मिली बढ़त को बेअसर कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने मैच में पेस बनाना शुरू किया। क्यूंकि इससे पहले भी ऐसा ही उन्होंने कार्लसन के खिलाफ किया था। इसके चलते हुए एरिगैसी पर समय का दबाव बनता ही चला गया।

Gukesh D
Gukesh D

इसके बाद मैच में जैसे-जैसे समय की परेशानी बढ़ती गई। तब एरिगैसी की चालों ने गुकेश को वापसी का पर्याप्त मौका दिया। इसके चलते हुए तब इस मौके को गुकेश ने शानदार तरीके से भुनाया। इसके बाद गुकेश की शानदार तकनीक के आगे एरिगैसी को घुटने टेकने पड़े और उन्हें अंत में रिजाइन करना पड़ा। तभी तो अब यह जीत न केवल गुकेश के लिए एक व्यक्तिगत मील का पत्थर है, बल्कि विश्व मंच पर सबसे भयंकर प्रतियोगियों में से एक के रूप में उनकी स्थिति को भी मजबूत करती है। वहीं अब सोशल मीडिया पर फैंस गुकेश को वापसी करता देख काफी खुश हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version