Saturday, August 2

Asian Athletics: भारत के स्टार एथलीटों ने एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपनी शानदार शुरुआत की है। इसके चलते हुए उन्होंने खेल के पहले ही दिन भारत के लिए पदक जीत लिए हैं। भारत के नेशनल रिकॉर्ड धारक स्टार एथलीट गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर अपने नाम कर लिया है। उनके अलावा भारत के अन्य एथलीट सर्विन सेबेस्टियन ने पुरुषों की 20 किमी पैदल चाल स्पर्धा में अपने देश को कांस्य पदक दिलाया। इसके चलते भारत ने इस चैंपियनशिप में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है।

गुलवीर ने जीता स्वर्ण पदक :-

इससे पहले एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता भारत के 26 वर्षीय गुलवीर ने इस बार केवल 28 मिनट 38.63 सेकेंड का समय लेकर स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा किया। इसके अलावा उनका नेशनल रिकॉर्ड 27:00.22 सेकेंड है जो उन्होंने इसी साल की शुरुआत में बनाया था।

Gulveer Singh

उनके अलावा इसी स्पर्धा में जापान के मेबुकी सुजुकी ने 28:43.84 समय के साथ रजत पदक जीता। जबकि बहरीन के अल्बर्ट किबिची रोप ने 28:46.82 समय के साथ कांस्य पदक जीता। अबकी बार भारत ने इस प्रतियोगिता के लिए 59 सदस्यीय दल भेजा है। इससे पहले भारत ने पिछली बार इस चैंपियनशिप में कुल 27 पदक जीते थे।

सेबेस्टियन ने दिलाया भारत को कांस्य पदक :-

इस चैंपियनशिप के पहले ही दिन सर्विन सेबेस्टियन ने पुरुषों की 20 किमी पैदल चाल स्पर्धा में एक घंटा 21 मिनट और 13.60 सेकेंड (1:21:13.60) का समय लेकर कांस्य पदक जीतकर भारत को प्रतियोगिता में पहला पदक दिलाया है। जबकि इसी स्पर्धा में चीन के वांग झाओझाओ (1:20:36.90) और जापान के केंटो योशिकावा (1:20:44.90) ने क्रमशः स्वर्ण और रजत पदक जीता है।

Servin Sebastian

इस चैंपियनशिप में खेलते हुए यह भारत के स्टार एथलीट सेबेस्टियन का समय उनके व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय 1:21:23 से थोड़ा अधिक था। यह समय उन्होंने इस वर्ष फरवरी में उत्तराखंड नेशनल गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने के दौरान बनाया था। उनके अलावा इसी स्पर्धा में भाग ले रहे एक अन्य भारतीय खिलाड़ी अमित 1:22:14.30 समय के साथ पांचवें स्थान पर रहे हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version