Wednesday, February 18

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। इसके लिए सूबे की योगी सरकार काफी गंभीर नजर आ रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर खेल मंत्री तक खुद इसके आयोजन को सफल बनाए जाने को लेकर अधिकारियों से पल-पल का अपडेट ले रहे हैं। इस साल खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की शुरुआत 25 मई से होने वाली है जबकि इसका समापन 3 जून को इसका समापन हो जाएगा। 10 दिवसीय खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए उत्तर प्रदेश के चार शहरों को चुना गया है। इसमें लखनऊ, वाराणसी, ग्रेटर नोएडा व गोरखपुर शहर शामिल हैं। हांलाकि निशानेबाजी का आयोजन देश की राजधानी दिल्ली में होगा।

गौरतलब है कि खेलों इंडिया भारत सरकार की पहला का हिस्सा है। इसका उद्देश्य देश में खेलों को बढ़ावा देना और जमीनी स्तर पर देशभर के युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करना व उनकी पहचान कर एक बेहतर खिलाड़ी के रूप में निर्माण करना है। आइए अब खेलों इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 के लिए शेड्यूल के बारे में जानते हैं।

KIUG 2023 का शेड्यूल

क्र. स. खेल तारीख
1 कबड्डी 23-27 मई
2 रग्बी 24-26 मई
3 बास्केटबॉल 24-27 मई
4 मल्लखंब 24-27 मई
5 टेबल टेनिस 24-27 मई
6 बॉलीबॉल 24-27 मई
7 टेनिस 24-30 मई
8 फुटबॉल 24 मई- 2 जून
9 निशानेबाजी 25-31 मई
10 तैराकी 26-29 मई
11 कुश्ती 26-29 मई
12 हॉकी 26 मई- 1 जून
13 रोइंग 27-31 मई
14 एथलेटिक्स 29-31 मई
15 तीरंदाजी 29 मई- 2 जून
16 बैडमिंटन 29 मई- 2 जून
17 मुक्केबाजी 29 मई- 2 जून
18 भारोत्तोलन 30 मई- 2 जून
19 जूडो 31 मई- 3 जून
20 योगासन 1-3 जून
21 फेंसिंग 31 मई- 3 जून

 

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version