Tuesday, February 3

Asian Athletics Championship: भारत ने एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए अपनी 59 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। लेकिन इस प्रतियोगिता में भारत के दोहरे ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा हिस्सा नहीं ले रहे हैं। उनका इस प्रतियोगिता में भाग नहीं लेना एक हद तक ठीक भी है, क्यूंकि उनका ध्यान अभी इस सत्र में डायमंड लीग प्रतियोगिताओं और सितंबर में होने वाली विश्व चैंपियनशिप पर ही लगा हुआ है।

एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नहीं खेलेंगे नीरज :-

इस समय भारत ने दक्षिण कोरिया में होने वाली एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए 59 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। इसके अलावा इस प्रतियोगिता में अभी हाल ही में कोच्चि में संपन्न हुए फेडरेशन कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले करीब सभी एथलीटों को जगह मिली है। लेकिन भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा इस चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं लेने वाले हैं।

Neeraj Chopra broke the silence
Neeraj Chopra/Getty Images

इसके अलावा भारतीय स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने साल 2017 में भुवनेश्वर में हुए इस टूर्नामेंट के बाद से इस प्रतिष्ठित महाद्वीपीय प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लिया है। तब उन्होंने इस प्रतियोगिता में खेलते हुए स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद से ही इस दिग्गज भारतीय एथलीट की नजरें केवल डायमंड लीग प्रतियोगिताओं, विश्व चैंपियनशिप और ओलंपिक पर रही हैं।

इस बार तेजिंदरपाल को नहीं मिली जगह :-

इस प्रतियोगिता में भारत के दोहरे ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा हिस्सा नहीं ले रहे हैं। उनका इस प्रतियोगिता में भाग नहीं लेना एक हद तक ठीक भी है, क्यूंकि उनका ध्यान अभी इस सत्र में डायमंड लीग प्रतियोगिताओं और सितंबर में होने वाली विश्व चैंपियनशिप पर ही लगा हुआ है।

Tejinderpal singh toor
Tejinderpal singh toor

इसके अलावा एनसी क्लासिक पर भी उनकी नजरें लगी हुई हैं जिसकी मेजबानी नीरज 24 मई को बंगलूरु में कर रहे हैं। जबकि महाद्वीपीय चैंपियनशिप के पिछले सत्र में स्वर्ण पदक जीतने वाले राष्ट्रीय रिकॉर्डधारक गोला फेंक खिलाड़ी तेजिंदरपाल सिंह तूर को फेडरेशन कप में निराशाजनक दूसरे स्थान पर रहने के बाद भारतीय टीम में जगह नहीं दी गई है।

साबले-पारुल को मिली टीम में जगह :-

इस बार पोल वॉल्ट खिलाड़ी देव कुमार मीणा अपने राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार करने के बावजूद भारतीय टीम में अपनी जगह नहीं बना पाए हैं। क्यूंकि उनका प्रयास भारतीय एथलेटिक्स महासंघ द्वारा निर्धारित एशियाई चैंपियनशिप पात्रता स्तर से काफी कम है। जबकि अविनाश साबले (पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज), पारुल चौधरी (महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज) और गुलवीर सिंह (5000 मीटर और 10000 मीटर) जैसे शीर्ष खिलाड़ियों को भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

Avinash Sable
Avinash Sable

इस बार इन सभी ने फेडरेशन कप में हिस्सा नहीं लिया था क्योंकि वो सभी एएफआई की अनुमति लेने के बाद विदेश में प्रशिक्षण और प्रतिस्पर्धा कर रहे थे। इसके अलावा गुमी में 27-31 मई तक होने वाली एशियाई चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में धावक अनिमेष कुजूर को भी शामिल किया गया हैं। इस बार उन्होंने 200 मीटर में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है।

anu rani
anu rani

उनके अलावा त्रिकूद खिलाड़ी प्रवीण चित्रावेल को भी टीम में जगह दी गई है। क्यूंकि इस बार उन्होंने फेडरेशन कप के दौरान अपने राष्ट्रीय रिकॉर्ड की बराबरी की थी। इसके अलावा महिलाओं की भाला फेंक स्पर्धा में राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक अन्नू रानी ने मार्च में मुंबई में इंडियन ओपन थ्रो प्रतियोगिता के दौरान 58.82 मीटर के प्रयास के आधार पर इस बार भारतीय टीम में जगह बनाई।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version