Tuesday, February 3

IPL 2025, KKR vs PBKS: आईपीएल 2025 में आज 26 अप्रैल को 44वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाने वाला है। पंजाब किंग्स की टीम ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अभी तक 5 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि केकेआर की टीम ने अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में केवल 3 मैच ही जीते हैं। इन दोनों टीमों के बीच यह मैच आज कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा। चलिए इस मैच की फैंटसी इलेवन, प्रीव्यू और जरुरी आंकड़ों को भी जान लेते हैं।

केकेआर की टीम का रहा है पलड़ा भारी :-

आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स की टीम के बीच खेले गए मैचों की बात करें तो इन दोनों के बीच अभी तक कुल 34 मैच खेले गए हैं। इन मुकाबलों में खेलते हुए इनमें से कोलकाता की टीम को 21 मैचों में जीत मिली है।

Ajinkya Rahane
image source via getty images

जबकि इस दौरान पंजाब किंग्स की टीम को इनमें से केवल 13 मैचों में ही जीत मिली है। इस तरह से हम कह सकते हैं कि आईपीएल में अभी तक इन दोनों के बीच खेले गए मैचों में केकेआर की टीम का पलड़ा ही भारी।

आज ऐसी हो सकती है PBKS की टीम :-

पंजाब किंग्स की टीम को अपने पिछले मैच में आरसीबी की टीम के खिलाफ 7 विकेट से हार मिली थी। क्यूंकि उस मैच में पंजाब की बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉप रही थी। लेकिन आज यह टीम केकेआर के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी। इस मैच में उनके बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल की वापसी हो सकती है।

Punjab Kings
Punjab Kings

PBKS की संभावित एकादश : प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।

ये हो सकते हैं आज PBKS के इम्पेक्ट प्लेयर :- सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, प्रवीण दुबे, विजयकुमार वैश्यक और हरप्रीत बरार।

इस संयोजन के साथ उतर सकती है KKR की टीम :-

कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम को भी अपने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस की टीम के खिलाफ 39 रनों से हार मिली थी। इस मैच में केकेआर की टीम गुजरात के 198 रनों के जवाब में केवल 159/8 का स्कोर ही बना पाई थी। इस सीजन में केकेआर की बल्लेबाजी भी काफी संघर्ष करती हुई दिख रही है। लेकिन आज उनके बल्लेबाजों को पंजाब की टीम के खिलाफ हर हाल में अच्छा प्रदर्शन करना ही होगा।

Kolkata Knight Riders
Kolkata Knight Riders (IPL 2025)

KKR की संभावित एकादश : क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, मोइन अली, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती।

ये हो सकते हैं आज KKR के इम्पेक्ट प्लेयर :- अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, अनुकूल रॉय, लवनिथ सिसौदिया और रोवमैन पॉवेल।

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी आज नजर :-

पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस सीजन में अभी तक 8 पारियों में खेलते हुए 43.83 की बल्लेबाजी औसत और 185.21 की स्ट्राइक रेट के साथ 263 रन बनाए हैं। इस बीच उनके बल्ले से 3 अर्धशतक भी आए हैं।

Shreyas Iyer
Shreyas Iyer

जबकि केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी इस सीजन में खेली 8 पारियों में 38.71 की बल्लेबाजी औसत और 146.48 की स्ट्राइक रेट से 271 रन बनाए हैं। इसके अलावा गेंदबाजी में हर्षित राणा ने खेले 8 मैचों में 22.54 की गेंदबाजी औसत के साथ 11 विकेट लिए हैं। वहीं पंजाब के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने भी खेले अपने 8 मैच में 11 विकेट लिए हैं।

हमारी बेस्ट फैंटसी इलेवन और टीवी इंफो :-

विकेटकीपर : क्विंटन डिकॉक (उपकप्तान) और प्रभसिमरन सिंह।

बल्लेबाज : अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर और प्रियांश आर्य।

ऑलराउंडर : सुनील नरेन, आंद्रे रसेल और मार्को यानसन।

गेंदबाज : वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा।

आईपीएल 2025 में आज 26 अप्रैल को KKR और PBKS के बीच होने वाला यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं इस मैच को आज भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो हॉटस्टार ऐप पर लाइव देखा जा सकता है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version