IPL 2025, KKR vs PBKS: आईपीएल 2025 में आज 26 अप्रैल को 44वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाने वाला है। पंजाब किंग्स की टीम ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अभी तक 5 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि केकेआर की टीम ने अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में केवल 3 मैच ही जीते हैं। इन दोनों टीमों के बीच यह मैच आज कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा। चलिए मैच से पहले दोनों टीमों का एक दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है रिकॉर्ड वो भी जान लेते हैं।

केकेआर की टीम का रहा है पलड़ा भारी :-

आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स की टीम के बीच खेले गए मैचों की बात करें तो इन दोनों के बीच अभी तक कुल 34 मैच खेले गए हैं। इन मुकाबलों में खेलते हुए इनमें से कोलकाता की टीम को 21 मैचों में जीत मिली है।

Kolkata Knight Riders team
Kolkata Knight Riders team

जबकि इस दौरान पंजाब किंग्स की टीम को इनमें से केवल 13 मैचों में ही जीत मिली है। इस तरह से हम कह सकते हैं कि आईपीएल में अभी तक इन दोनों के बीच खेले गए मैचों में केकेआर की टीम का पलड़ा ही भारी।

इस मैदान पर दोनों टीमों का प्रदर्शन :-

कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में अभी तक केकेआर की टीम ने कुल 92 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उनको 53 मैचों में जीत मिली है, जबकि इस दौरान उनको 38 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।

Kolkata Knight Riders
Kolkata Knight Riders (IPL 2025)

इसके अलावा यहां पर केकेआर की टीम का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 261 रन का रहा है। वहीं दूसरी तरफ पंजाब किंग्स की टीम ने इस मैदान पर अभी तक कुल 13 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उनको 4 मैच में जीत और 9 मुकाबलों में हार मिली है। वहीं पंजाब की टीम का यहां पर सर्वश्रेष्ठ स्कोर 262 रन रहा है।

इन प्रमुख खिलाड़ियों का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन :-

पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने KKR के खिलाफ खेली अपनी 15 पारियों में 149.51 की स्ट्राइक रेट से 456 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद रहते हुए 93 रनों का रहा है। जबकि केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी पंजाब की टीम के खिलाफ 21 पारियों में 114.47 की स्ट्राइक रेट से 522 रन बनाए हैं।

Shreyas Iyer
Shreyas Iyer

इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 98 रन रहा है। वहीं गेंदबाजी में सुनील नरेन ने भी PBKS के खिलाफ खेली 26 पारियों में 19.31 की गेंदबाजी औसत से 36 विकेट लिए हैं। जबकि अर्शदीप सिंह ने भी केकेआर के खिलाफ खेलते हुए 11 विकेट लिए हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 :-

कोलकाता नाइट राइडर्स :- रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नारायण, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मोईन अली, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।

पंजाब किंग्स :- प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यान्सन, जेवियर बार्टलेट, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version