Friday, February 13

IPL 2025, KKR vs PBKS: आईपीएल 2025 में आज 26 अप्रैल को 44वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाने वाला है। पंजाब किंग्स की टीम ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अभी तक 5 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि केकेआर की टीम ने अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में केवल 3 मैच ही जीते हैं। इन दोनों टीमों के बीच यह मैच आज कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा। चलिए मैच से पहले यहां की पिच रिपोर्ट और अन्य जरुरी बातों को जान लेते हैं।

कैसी रहने वाली है आज कोलकाता की पिच :-

कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम की पिच को काली मिटटी से बनाया गया है। जिसके चलते हुए यह पिच बल्लेबाजों को काफी रास आती है। इसके अलावा यहां पर खेल की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है।

Eden Gardens Stadium
Eden Gardens Stadium

लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है तो यहां पर फिर स्पिनर्स हावी होने लगते हैं। इसके अलावा इस पिच पर अगर एक बार बल्लेबाज की बाजार जम गई तो वह आसानी से बड़े-बड़े शॉट्स खेलने लगता है। इस मैदान की आउटफील्ड भी काफी तेज है। वहीं इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 163 रन का रहा है।

कैसा रहने वाला है आज मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज 26 अप्रैल को कोलकाता में अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा। लेकिन आज यहां पर मैच शाम 7:30 बजे मैच शुरू होगा तो ऐसे में सभी खिलाड़ियों को गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिल सकती है।

ईडन गार्डन्स में IPL से जुड़े खास आंकड़ें :-

कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में आईपीएल के अभी तक 97 मैच खेले जा चुके हैं। इन मैचों में खेलते हुए यहां पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को इनमें से 41 मैचों में जीत मिली है, जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को 56 मैचों में जीत मिली है।

KKR
KKR

इस मैदान पर किसी भी टीम का उच्चतम स्कोर (262/2, PBKS 2024) और न्यूनतम स्कोर (49, RCB 2017) के नाम दर्ज है। जबकि यहां पर सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी रजत पाटीदार (112* बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, 2022) ने खेली थी। इसके अलावा यहां पर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी सुनील नरेन (5/19, बनाम पंजाब किंग्स, 2012) ने की थी।

इस मैदान पर दोनों टीमों का प्रदर्शन :-

कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में अभी तक केकेआर की टीम ने कुल 92 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उनको 53 मैचों में जीत मिली है, जबकि इस दौरान उनको 38 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा यहां पर केकेआर की टीम का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 261 रन का रहा है।

Punjab Kings
Punjab Kings

वहीं दूसरी तरफ पंजाब किंग्स की टीम ने इस मैदान पर अभी तक कुल 13 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उनको 4 मैच में जीत और 9 मुकाबलों में हार मिली है। वहीं पंजाब की टीम का यहां पर सर्वश्रेष्ठ स्कोर 262 रन रहा है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version