Saturday, June 20

Squash World Cup: भारतीय टीम ने स्क्वैश विश्व कप का खिताब पहली बार जीतकर इतिहास रच दिया है। इसके चलते हुए बीते रविवार का दिन भारतीय स्क्वैश के लिए काफी ऐतिहासिक वाला रहा है। इसके चलते हुए अब जोशना चिनप्पा और अनाहत सिंह जैसी स्टार खिलाड़ियों से सजी भारतीय टीम ने हांगकांग को हराकर पहली बार विश्व कप का खिताब जीतकर अपने नाम कर लिया है।

भारत ने जीता स्क्वैश विश्व कप का खिताब :-

Indian Squash team
Indian Squash team

भारतीय टीम ने पहली बार स्क्वैश विश्व कप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। वहीं इस बार भारतीय टीम ने फाइनल मैच में हांगकांग की टीम को एकतरफा अंदाज में 3-0 से हराकर सफलता हासिल की है। इसके चलते हुए अब भारत स्क्वैश विश्व कप जीतने वाला एशिया का पहला देश भी बन गया है। वहीं इस बार भारत ने इस वैश्विक टूर्नामेंट में काफी शानदार प्रदर्शन किया और विजेता बनने में सफलता हासिल की है।

भारतीय स्क्वैश के लिए रहा है ऐतिहासिक दिन :-

Indian Squash team
Indian Squash team

इससे पहले भारत का स्क्वैश विश्व कप में शानदार प्रदर्शन साल 2023 में किया था। तब भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीता था। लेकिन इस बार भारतीय टीम ने अपनी हर बाधा को पार करते हुए इस खेल में अपना दबदबा बनाया है। वहीं अब यह खिताबी जीत भारतीय स्क्वैश के लिए निश्चित रूप से अच्छी खबर है। क्यूंकि यह खेल लॉस एंजिल्स 2028 के ओलंपिक में अपना पदार्पण करने जा रहा है। जबकि इस बार खेली गई मिश्रित टीम स्पर्धा में भी भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है।

इस बार भारत ने नहीं हारा एक भी मैच :-

इस बार स्क्वैश विश्व कप टूर्नामेंट में दूसरी वरीयता प्राप्त भारतीय टीम ने बिना कोई मैच हारे खिताब अपने नाम किया है। वहीं इस बार भारतीय टीम ने अपने ग्रुप चरण में स्विट्जरलैंड और ब्राजील को समान 4-0 के अंतर से हराया था। इसके बाद फिर भारतीय टीम ने क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में क्रमशः दक्षिण अफ्रीका और दो बार के चैंपियन मिस्र को 3-0 से हराया था।

Anahat Singh
Anahat Singh

इसके चलते हुए विश्व रैंकिंग में 79वें स्थान पर काबिज भारत की जोशना चिनप्पा ने 37वीं रैंकिंग की खिलाड़ी ली का यी पर 3-1 का उलटफेर करते हुए भारतीय टीम को फाइनल में शानदार शुरुआत दिलाई थी। इसके बाद एशियाई खेलों के पदक विजेता अभय सिंह ( विश्व रैंकिंग में 29) ने 42वें स्थान पर काबिज एलेक्स लाउ को 3-0 से हराया था। जबकि 17 वर्षीय अनाहत सिंह ने विश्व रैंकिंग में 31वें स्थान पर काबिज टोमाटो हो को 3-0 से हराकर भारत के लिए खिताब पक्का किया था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version