ISSF World Cup: भारत के निशानेबाज रूद्रांक्ष पाटिल और आर्या बोरसे की जोड़ी को पेरू शूटिंग विश्व कप में रजत पदक मिला है। क्यूंकि इस बार रूद्रांक्ष और आर्या की जोड़ी को फाइनल में नार्वे के जोन हरमान हेग और जीनेटे हेग ड्यूस्टैड की जोड़ी से 11-17 से हार मिली है। इसके चलते हुए उनको 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा का रजत पदक मिला है। इससे पहले पेरिस ओलंपिक में भाग ले चुके भारतीय निशानेबाज अर्जुन बाबुता को भी यहां पर आईएसएसएफ विश्व कप में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में मामूली अंतर से स्वर्ण पदक से चूक गए थे । इसके बाद उनको केवल रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा है।

शूटिंग विश्व कप के फाइनल में हारे रुद्रांक्ष और आर्या :-

Rudraksh Patil and Arya Borse
Rudraksh Patil and Arya Borse

रूद्रांक्ष पाटिल और आर्या बोरसे की जोड़ी को पेरू शूटिंग विश्व कप के फाइनल में नार्वे के जोन हरमान हेग और जीनेटे हेग ड्यूस्टैड की जोड़ी से 11-17 से हार मिली है। वहीं उनसे पहले पिछले साल पेरिस ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहे बाबुता (252.3) रोमांचक फाइनल में मौजूदा ओलंपिक चैंपियन चीन के शेंग लिहाओ (252.4) से सिर्फ 0.1 अंक से अपना स्वर्ण पदक मैच हार गए। इसके अलावा हंगरी के निशानेबाज इस्तवान पेनी ने 229.8 के कुल स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता।

तकनीकी खराबी के चलते चूके पाटिल :-

इस बार फाइनल में कई स्टार निशानेबाज पहुंचे थे। इनमें मौजूदा विश्व चैंपियन और पेरिस ओलंपिक के रजत पदक विजेता स्वीडन के विक्टर लिंडग्रेन, नॉर्वे के जॉन-हरमन हेग और भारत के पूर्व विश्व चैंपियन रुद्रांक्ष पाटिल शामिल थे।

Rudraksh Patil and Arya Borse
Rudraksh Patil and Arya Borse

वहीं इस बार भारत के पास दो पदक जीतने का अच्छा मौका था। लेकिन इस बार दुर्भाग्य से तकनीकी खराबी के कारण पाटिल को जूरी ने अपना 11वां शॉट नहीं लेने दिया था। इसके बाद यह भारतीय निशानेबाज पहले एलिमिनेशन चरण में हारकर आठवें स्थान पर रहे।

फाइनल मैच का पूरा हाल :-

इस बार पेरू शूटिंग विश्व कप के फाइनल में भारत के बाबुता और पाटिल दोनों ने समान 10.1 के साथ अपनी मजबूत शुरुआत की। वहीं इससे पहले पाटिल ने पिछले सप्ताह ब्यूनस आयर्स में विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता था। लेकिन पेरू शूटिंग विश्व कप के फाइनल में भाग्य उनके साथ नहीं था। इसके चलते हुए उनको फाइनल की शुरुआत में ही बाहर होना पड़ा। वहीं इस बार पाटिल के फाइनल से बाहर हो जाने के बावजूद बाबुता शांत रहे और उन्होंने अपना 14वां शॉट खेलने के बाद पहली बार बढ़त ली।

Arjun Babuta
Arjun Babuta

इसके बाद मौजूदा ओलंपिक चैंपियन चीन के शेंग लिहाओ ने खेल में अच्छी वापसी की। क्यूंकि बाबुता को एक समय 0.3 अंक की मामूली बढ़त हासिल थी। इसके बाद चीन के निशानेबाज ने 10.9 अंक का निशाना साधकर अपनी बढ़त बना ली। लेकिन भारत के बाबुता का अंतिम स्कोर 10.5 अंक रहा जो फिर से बढ़त हासिल करने के लिए पर्याप्त नहीं था। इसके बाद फिर चीन के शेंग ने 10.3 अंक के साथ निशाना लगाकर स्वर्ण पदक अपने नाम पक्का कर लिया।

क्वालिफिकेशन में बाबुता का दमदार प्रदर्शन :-

इससे पहले भारत के निशानेबाज बाबुता ने क्वालिफिकेशन में पहली रिले में 631.9 का मजबूत स्कोर बनाया था। इसके अलावा शेंग ने 635.0 अंक के साथ सरलता से शीर्ष स्थान हासिल किया था।

Arjun Babuta
Arjun Babuta

इसके बाद दूसरी रिले में भारत के पाटिल ने 632.0 अंक का स्कोर बनाकर शीर्ष स्थान हासिल किया था और कुल मिलाकर तीसरा स्थान हासिल किया। उनके अलावा भारत के हृदय हजारिका मामूली अंतर से फाइनल में जगह बनाने से चूक गए और 629.3 अंक के स्कोर के साथ 10वें स्थान पर रहे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version