Thursday, February 19

Porsche Grand Prix: जेलेना ओस्तापेंको ने दुनिया की दूसरे नंबर की टेनिस खिलाड़ी इगा स्वियातेक को हराकर बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इस बार उन्होंने स्वियातेक को 6-3, 3-6, 6-2 से हराकर पोर्शे ग्रां प्रि के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसके अलावा उनकी यह चार बार की फ्रेंच ओपन चैंपियन स्वियातेक के खिलाफ लगातार छठी जीत भी है। इसके बाद अब उनका सेमीफाइनल में एकटेरिना एलेक्जेंद्रोवा से मुकाबला होने वाला है।

जेलेना ओस्तापेंको ने स्वियातेक को हराया :-

लातवियाई टेनिस खिलाड़ी जेलेना ओस्तापेंको ने दुनिया की दूसरे नंबर की इगा स्वियातेक को 6-3, 3-6, 6-2 से हराकर पोर्शे ग्रां प्रि के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसके अलावा अब यह उनकी चार बार की फ्रेंच ओपन चैंपियन स्वियातेक के खिलाफ लगातार छठी जीत भी है। इस समय दुनिया की 24वें नंबर की खिलाड़ी ओस्तापेंको ने स्वियातेक को इससे पहले हार्डकोर्ट पर चार बार और एक बार ग्रासकोर्ट पर हराया है।

Jelena Ostapenko
Jelena Ostapenko

इसके बाद अब उनका सेमीफाइनल में मुकाबला एकटेरिना एलेक्जेंद्रोवा से होने वाला है। जिन्होंने तीसरी वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला को 6-0, 6-4 से हराया था। वहीं इस बार दुनिया की नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी अरिना सबालेंका ने भी अपनी युगल की पूर्व जोड़ीदार एलिसे मर्टेंस के खिलाफ 6-4, 6-1 से जीत हासिल की। इससे पहले उनको पहले दौर में बाई, जबकि दूसरे दौर में वाकओवर मिला था।

Jelena Ostapenko
Jelena Ostapenko

इसके बाद अब उनका सेमीफाइनल में मुकाबला दुनिया की नंबर छह जैस्मिन पाओलिनी से होने वाला है। क्यूंकि इस बार पाओलिनी ने दुनिया की चौथे नंबर की कोको गॉफ को 6-4, 6-3 से पराजित कर दिया था। इसके अलावा उन्होंने अपने टेनिस करियर में हुई तीन भिड़ंत में पहली बार ही कोको को हराया है। इसके अलावा इस साल पाओलिनी ने पहली बार शीर्ष-10 में शामिल किसी खिलाड़ी को भी हराया है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version