Thursday, February 19

Shooting: भारत के स्कीट निशानेबाजों के लिए आईएसएसएफ शॉटगन विश्व कप में क्वालीफिकेशन का पहला दिन मिश्रित रहा है। इनमें पुरुष वर्ग में 92 निशानबाजों में से आठ ने 50 का परफेक्ट स्कोर बनाया। इसके अलावा इस बार अभय उन 13 निशानेबाजों में शामिल थे जिन्होंने एक निशाना चूका है। वहीं इस बार ओलंपियन मैराज अहमद खान दो निशाने चूकने के कारण 32वें स्थान पर हैं। जबकि पुरुष स्कीट में तीसरे भारतीय ऋतुराज बुंदेला अब तक छह निशाने चूकने के कारण निचले पायदान पर हैं।

क्वालीफिकेशन का पहला दिन रहा मिश्रित :-

Indian skeet shooters
Indian skeet shooters

आईएसएसएफ शॉटगन विश्व कप में क्वालीफिकेशन में भारत के स्कीट निशानेबाजों के लिए पहला दिन मिश्रित रहा है। इसमें पुरुष वर्ग में अभय सिंह सेखों भारत की तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले निशानेबाज रहे। इस बार छह भारतीयों में से निशानेबाज अभय 50 निशानों में से 49 (25, 24) हिट लगाने के बाद क्वालीफिकेशन के दूसरे दिन 14वें स्थान से शुरुआत करने वाले हैं।

Indian skeet shooters
Indian skeet shooters

आईएसएसएफ शॉटगन विश्व कप क्वालीफिकेशन के पुरुष वर्ग में 92 निशानबाजों में से आठ ने 50 का परफेक्ट स्कोर बनाया है। इसके अलावा इस बार अभय उन 13 निशानेबाजों में शामिल थे जिन्होंने एक निशाना चूका। जबकि इस बार ओलंपियन मैराज अहमद खान दो निशाने चूकने के कारण 32वें स्थान पर हैं। लेकिन पुरुष स्कीट में तीसरे भारतीय ऋतुराज बुंदेला अब तक छह निशाने चूकने के कारण निचले पायदान पर हैं।

skeet shooting
skeet shooting

इसके अलावा महिलाओं की स्पर्धा में परिनाज धालीवाल (23, 24) 15वें, यशस्वी राठौड़ (21, 23) 36वें और पेरिस ओलंपियन माहेश्वरी चौहान (22, 22) पहले दो दौर के बाद 38वें स्थान पर हैं। जबकि पुरुषों और महिलाओं की स्कीट प्रतियोगिताओं में कुल पांच में से दो दौर पहले दिन खेले गए हैं। इसके बाद आज मंगलवार को दो और दौर खेले जाने हैं। जबकि आगामी बुधवार को पांचवां और अंतिम दौर खेला जाएगा। इसके बाद इनमें से शीर्ष छह खिलाड़ी फाइनल में पहुंचेंगे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version