Thursday, February 19

Pankaj Advani: भारत के स्टार स्नूकर खिलाड़ी पंकज अडवाणी ने लगातार तीसरी बार सीसीआई बिलियर्ड्स क्लासिक टूर्नामेंट जीत लिया है। इस बार उन्होंने फाइनल में ध्रुव सितवाला को 5-2 से हराया। इस बीच उन्होंने सितवाला के खिलाफ 10-150, 150-148, 81- 150, 150-96, 150-136, 150-147, 150-137 का स्कोर किया। वहीं इससे पहले आडवाणी ने साल 2023 और 2024 में भी इस खिताब को जीता था।

पंकज अडवाणी बने स्नूकर चैंपियन :-

Pankaj Advani
Pankaj Advani

भारत के दिग्गज स्नूकर खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने सीसीआई बिलियर्ड्स क्लासिक टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी धीमी शुरुआत से उबरते हुए ध्रुव सितवाला को 5-2 से हराकर अपना तीसरा खिताब जीत लिया है। इस बीच उन्होंने सितवाला के खिलाफ 10-150, 150-148, 81- 150, 150-96, 150-136, 150-147, 150-137 का स्कोर करते हुए उनको हराया।

2023 और 2024 में भी जीता था यह खिताब :-

बीते रविवार को देर रात खेले गए सीसीआई बिलियर्ड्स क्लासिक टूर्नामेंट के फाइनल के शुरुआती तीन फ्रेम में खेलते हुए पंकज आडवाणी अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से काफी दूर थे। इसके बाद उन्होंने दूसरे फ्रेम में ध्रुव सितवाला द्वारा दिए गए अवसरों का पूरा फायदा उठाते हुए जीत दर्ज की। इसके बाद फिर पंकज अडवाणी ने खेल का चौथा फ्रेम जीतकर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया।

Pankaj Advani
Pankaj Advani

इसके साथ ही उन्होंने अपनी लय को हासिल करने के बाद खेल पर अपना पूरा नियंत्रण बना लिया। इसके चलते हुए फिर उन्होंने अगले तीन फ्रेम जीतकर अपनी जीत को सुनिश्चित कर लिया और ढाई लाख रुपये की पुरस्कार राशि को हासिल किया। इसके अलावा फाइनल के उप विजेता रहे ध्रुव सितवाला को डेढ़ लाख रुपये की इनामी राशि दी गई। इससे पहले भी पंकज अडवाणी ने साल 2023 और 2024 में भी इस खिताब को जीता था।

Pankaj Advani
Pankaj Advani

इसके अलावा उन्होंने 18 बिलियर्ड्स विश्व खिताब भी जीते हैं। 17 मौकों पर IBSF विश्व बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप और एक बार विश्व टीम बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप जीती है। स्नूकर में उन्होंने तीन बार IBSF विश्व स्नूकर चैम्पियनशिप , दो बार IBSF विश्व सिक्स-रेड चैम्पियनशिप और एक-एक बार IBSF विश्व टीम कप और IBSF विश्व टीम चैम्पियनशिप जीती।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version