IPL 2025, MI Vs GT: आईपीएल 2025 में आज 6 मई को 56वां मैच मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस की टीम के बीच खेला जाएगा। इस आईपीएल सीजन में मुंबई की टीम ने अभी तक 7 मैचों में जीत दर्ज की है और वह अभी अंक तालिका में तीसरे पायदान पर है, जबकि गुजरात टाइटंस की टीम ने भी इतने ही मैच जीते हैं लेकिन अभी वह अंक तालिका में अभी चौथे पायदान पर है। इस समय मुंबई शानदार फॉर्म में है। तभी तो अब GT के सामने MI के विजय रथ को रोकने की चुनौती भी रहेगी। इन दोनों के बीच यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। चलिए इस मैच की फैंटसी इलेवन, प्रीव्यू और जरुरी आंकड़े भी जान लेते हैं।

GT का पलड़ा रहा है भारी :-

आईपीएल में अभी तक इन दोनों टीमों की भिड़ंत में गुजरात टाइटंस की टीम का पलड़ा ही भारी रहा है। क्यूंकि अभी तक आईपीएल के इतिहास में MI और GT की टीमों के बीच कुल 6 मैच खेले गए हैं।

Shubman Gill
Shubman Gill

इन मैचों में खेलते हुए गुजरात की टीम को इनमें से 4 में जीत मिली है, जबकि मुंबई की टीम को इस बीच केवल 2 में जीत मिली है। इसके अलावा आईपीएल 2025 के इस सीजन में इन दोनों के बीच खेले गए पहले मैच में GT की टीम ने 26 रनों से जीत हासिल की थी।

आज इस तरह की हो सकती है GT की टीम :-

गुजरात टाइटंस की टीम को अपने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के खिलाफ शानदार जीत मिली थी। इस आईपीएल सीजन में गुजरात की टीम के कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन काफी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उनकी इस सलामी जोड़ी से आज भी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी रहेगी।

Gujarat Titans
Gujarat Titans

GT की संभावित टीम : साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, गेराल्ड कोएत्जी, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

आज ये हो सकते हैं GT के इम्पेक्ट प्लेयर :- अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, अरशद खान, करीम जनत और जयंत यादव।

इस संयोजन के साथ उतर सकती है MI की टीम :-

मुंबई इंडियंस की टीम को अपने पिछले 6 मैचों में लगातार जीत मिली है। इस समय हार्दिक पंड्या की कप्तानी में यह टीम अपनी इसी लय को बरकरार रखने का प्रयास करेगी। वहीं इस टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा भी अपने पिछले कुछ मैचों में शानदार फॉर्म में दिखे हैं। तभी तो आज के मैच में भी उनसे टीम को काफी उम्मीदें रहेंगी।

Mumbai Indians
Mumbai Indians

MI की संभावित टीम : रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, और जसप्रीत बुमराह।

आज ये हो सकते हैं MI के इम्पेक्ट प्लेयर :- कर्ण शर्मा, राज बावा, सत्यनारायण राजू, रॉबिन मिंज और मिचेल सैंटनर।

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी आज सभी की नजर :-

आईपीएल 2025 के सीजन में साईं सुदर्शन ने अभी तक खेली 10 पारियों में 50.40 की बल्लेबाजी औसत के साथ 504 रन बनाए हैं। इस बीच उनके बल्ले से 5 अर्धशतक भी आए हैं। जबकि मुंबई के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने भी खेली 11 पारियों में 67.85 की औसत और 172.72 की स्ट्राइक रेट से 475 रन बनाए हैं।

suryakumar yadav
suryakumar yadav

इस दौरान उनके बल्ले से भी 3 शानदार अर्धशतक आए हैं। इसके अलावा गेंदबाजी में गुजरात के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने अभी तक खेले 10 मैचों में 15.36 की गेंदबाजी औसत के साथ सर्वाधिक 19 विकेट लिए हैं। जबकि मुंबई के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने खेले 11 मैचों में 16 विकेट लिए हैं।

हमारी बेस्ट फैंटसी इलेवन और टीवी इंफो :-

विकेटकीपर : जोस बटलर और रयान रिकेलटन।

बल्लेबाज : रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल (उपकप्तान), साई सुदर्शन (कप्तान)।

ऑलराउंडर्स : हार्दिक पांड्या।

गेंदबाज : दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट और राशिद खान।

आईपीएल 2025 में आज 6 मई को MI और GT के बीच होने वाला यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं इस मैच को आज भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो हॉटस्टार ऐप पर लाइव देखा जा सकता है।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version