Monday, February 2

IPL 2025, MI Vs GT: आईपीएल 2025 में आज 6 मई को 56वां मैच मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस की टीम के बीच खेला जाएगा। इस आईपीएल सीजन में मुंबई की टीम ने अभी तक 7 मैचों में जीत दर्ज की है और वह अभी अंक तालिका में तीसरे पायदान पर है, जबकि गुजरात टाइटंस की टीम ने भी इतने ही मैच जीते हैं लेकिन अभी वह अंक तालिका में अभी चौथे पायदान पर है। इस समय मुंबई शानदार फॉर्म में है। तभी तो अब GT के सामने MI के विजय रथ को रोकने की चुनौती भी रहेगी। इन दोनों के बीच यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। चलिए मैच से पहले दोनों टीमों का एक दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन वो भी जान लेते हैं।

GT का पलड़ा रहा है भारी :-

आईपीएल में अभी तक इन दोनों टीमों की भिड़ंत में गुजरात टाइटंस की टीम का पलड़ा ही भारी रहा है। क्यूंकि अभी तक आईपीएल के इतिहास में MI और GT की टीमों के बीच कुल 6 मैच खेले गए हैं।

Gujarat Titans, IPL
Gujarat Titans, IPL

इन मैचों में खेलते हुए गुजरात की टीम को इनमें से 4 में जीत मिली है, जबकि मुंबई की टीम को इस बीच केवल 2 में जीत मिली है। इसके अलावा आईपीएल 2025 के इस सीजन में इन दोनों के बीच खेले गए पहले मैच में GT की टीम ने 26 रनों से जीत हासिल की थी।

वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमों का प्रदर्शन :-

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अभी तक मुंबई इंडियंस की टीम ने कुल 90 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उनको 55 मैचों में जीत मिली है, जबकि 34 मुकाबलों में उनको हार का सामना करना पड़ा है। इस बीच उनका एक मैच टाई भी रहा है।

Mumbai Indians
Mumbai Indians

वहीं इस मैदान पर मुंबई की टीम का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 234 रन रहा है। जबकि दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस की टीम ने इस मैदान पर अभी तक कुल 6 मैच ही खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उनको 4 में जीत मिली है और 2 में उनको हार का सामना करना पड़ा है।

गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11 :-

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11: शुभमन गिल (कप्तान), जॉस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, आर साई किशोर,राशिद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11: हार्दिक पांड्या (कप्तान), रेयान रिकलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, दीपक चाहर, नमन धीर, कर्ण शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह.

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version