Saturday, March 21

IPL 2025, MI Vs GT: आईपीएल 2025 में आज 6 मई को 56वां मैच मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस की टीम के बीच खेला जाएगा। इस आईपीएल सीजन में मुंबई की टीम ने अभी तक 7 मैचों में जीत दर्ज की है और वह अभी अंक तालिका में तीसरे पायदान पर है, जबकि गुजरात टाइटंस की टीम ने भी इतने ही मैच जीते हैं लेकिन अभी वह अंक तालिका में अभी चौथे पायदान पर है। इस समय मुंबई शानदार फॉर्म में है। तभी तो अब GT के सामने MI के विजय रथ को रोकने की चुनौती भी रहेगी। इन दोनों के बीच यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। चलिए इस मैच से पहले यहां की पिच रिपोर्ट भी जान लेते हैं।

कैसी रहने वाली है आज यहां की पिच :-

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच ज्यादातर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल होती है। इस मैदान की पिच को लाल मिटटी से बनाया गया है, जिसके चलते हुए यहां पर अच्छा उछाल मिलता है। जिससे गेंद आसानी से बल्ले पर आती है।

Wankhede Cricket Stadium
Wankhede Cricket Stadium

वहीं यहां पर सभी स्पिनरों को भी विकेट लेने के लिए खासी मेहनत करनी पड़ती है। यहां की पिच पर घास भी होती है, जिसके चलते हुए यहां पर सभी तेज गेंदबाजों को कम ही मदद मिलती है। इस मैदान पर आज टॉस की काफी अहम भूमिका रहने वाली है। जो भी कप्तान आज टॉस को जीतेगा वह यहां पर पहले गेंदबाजी करने की सोचेगा।

कैसा रहने वाला है आज मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज 6 मई को मुंबई में अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं आज यहां पर शाम 7:00 बजे टॉस होना है। लेकिन आज 6 मई को मुंबई में 60 प्रतिशत बारिश की संभावना है।

आईपीएल में वानखेड़े स्टेडियम से जुड़े खास आंकड़े :-

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अभी तक आईपीएल के कुल 121 मैच खेले जा चुके हैं। इन मैचों में खेलते हुए यहां पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 56 में जीत मिली है, जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को 65 में जीत हासिल हुई है।

Mumbai Indians
Mumbai Indians

इस मैदान में टीम का उच्चतम स्कोर RCB (235/1 बनाम MI, 2015) और न्यूनतम स्कोर KKR (67 बनाम MI, 2008) के नाम दर्ज है। जबकि यहां पर सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी एबी डिविलियर्स (133* बनाम MI, 2015) ने खेली थी। इसके अलावा यहां पर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी हरभजन सिंह (5/18 बनाम CSK, 2011) ने की थी।

MI Vs GT match 2025

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अभी तक मुंबई इंडियंस की टीम ने कुल 90 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उनको 55 मैचों में जीत मिली है, जबकि 34 मुकाबलों में उनको हार का सामना करना पड़ा है। इस बीच उनका एक मैच टाई भी रहा है।

Gujarat Titans
Gujarat Titans

वहीं इस मैदान पर मुंबई की टीम का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 234 रन रहा है। जबकि दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस की टीम ने इस मैदान पर अभी तक कुल 5 मैच ही खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उनको 3 में जीत मिली है और 2 में उनको हार का सामना करना पड़ा है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version