Tuesday, February 17

Shooting World Cup: भारत के स्टार निशानेबाज सौरभ चौधरी ने पेरू निशानेबाजी विश्व कप में भारत के लिए पहल पदक जीत लिया है। इस बार एशियाई खेलों (2018) और युवा ओलंपिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले स्टार निशानेबाज सौरभ चौधरी ने लास पालमास निशानेबाजी परिसर में 22वें शॉट के बाद 219.1 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीत लिया है।

सौरभ चौधरी ने जीता कांस्य पदक :-

भारत के स्टार निशानेबाज सौरभ चौधरी ने लीमा में हो रहे साल के दूसरे आईएसएसएफ विश्व कप राइफल/पिस्टल/शॉटगन चरण के पहले दिन पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीत लिया है। इसके चलते हुए अब उन्होंने इस प्रतियोगिता में भारत के पदक का खाता भी खोल दिया है।

Saurabh Chaudhary
Saurabh Chaudhary

इस प्रतियोगिता में चीन के हू काई ने 246.4 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता है। उनका यह स्कोर विश्व रिकॉर्ड से सिर्फ 0.1 अंक कम था। जबकि ब्राजील के ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज फेलिप अल्मेडा वू ने रजत पदक जीता है। इसके अलावा भारत के स्टार निशानेबाज सौरभ चौधरी ने लास पालमास निशानेबाजी परिसर में 22वें शॉट के बाद 219.1 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीत लिया है।

Saurabh Chaudhary
Saurabh Chaudhary

इससे पहले भारत के सौरभ चौधरी और वरुण तोमर इस बार आठ निशानेबाजों के फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे थे। वहीं इस बार भारत के सौरभ ने क्वालिफिकेशन में 578 के स्कोर के साथ पांचवां स्थान हासिल किया था। जबकि वरुण तोमर ने 576 के साथ आठवां स्थान हासिल किया था। इसके अलावा फाइनल मैच में दबाव में आकर वरुण पदक से चूक गए।

Saurabh Chaudhary
Saurabh Chaudhary

इससे पहले सौरभ चौधरी ने सुरूचि के साथ मिलकर ब्यूनस आयर्स में आईएसएसएफ विश्व कप में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में हमवतन मनु भाकर और रविंदर सिंह को 16-8 से हराकर कांस्य पदक जीता था। तब सौरभ ने चारों निशानेबाजों में सबसे शानदार प्रदर्शन करते हुए 12वीं सीरिज में कुल 10.7 का स्कोर किया। वहीं इससे पहले यह भारतीय जोड़ियां दो चीनी जोड़ियों के बाद तीसरे और चौथे स्थान पर रहीं थीं। तब सुरूचि और सौरभ ने 581 स्कोर किया था, जबकि मनु और रविंदर का स्कोर 579 रहा था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version