Archery World Cup 2025: भारत ने ऑबर्नडेल में हो रहे तीरंदाजी विश्व कप 2025 में कांस्य पदक जीत लिया है। इस कांस्य पदक मैच में भारत ने डेनमार्क को 230-223 के स्कोर से हराया है। इसके चलते हुए भारत ने इस सत्र के पहले तीरंदाजी विश्व कप चरण एक की कंपाउंड पुरुष टीम स्पर्धा में कांस्य पदक से तालिका में अपना खाता भी खोल लिया है।

भारत ने डेनमार्क को हराकर जीता कांस्य :-

इस बार भारत की कंपाउंड पुरुष टीम स्पर्धा में अभिषेक वर्मा, ओजस देवताले और ऋषभ यादव अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। तभी तो इस कांस्य पदक के मैच में भारतीय टीम ने शुरू से ही अपना दबदबा बनाए रखा। इसके चलते हुए उन्होंने इस मैच में एकतरफा अंदाज में प्रदर्शन करते हुए इस मैच को जीत लिया। इस मैच में भारतीय टीम ने डेनमार्क को 230-223 से आसानी से हरा दिया।

Ojas Deotale
Ojas Deotale

इसके चलते हुए इस भारतीय तीरंदाजी टीम ने ऐतिहासिक दिन पर पोडियम स्थान हासिल किया। क्यूंकि इससे पहले ही अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक कार्यक्रम में कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा को शामिल करने की घोषणा की थी। उनके इस कदम को देश की ओलंपिक उम्मीदों के लिए गेम-चेंजर के रूप में भी देखा जा रहा है।

Rishabh Yadav
Rishabh Yadav

तभी तो कांस्य पदक के लिए हुए इस मैच में भारतीय तीरंदाजों ने डेनमार्क की मौजूदा यूरोपीय चैंपियन मैथियास फुलर्टन, रासमस ब्रैमसन और मार्टिन डैम्सबो की टीम को 230-223 से हराते हुए पदक पर अपना कब्जा किया। इस मैच में भारतीय टीम हाफवे स्टेज पर 115-114 से एक अंक से आगे थी। इसके बाद फिर भारतीय टीम ने शेष 12 शॉट्स में से तीन एक्स और चार 10 लगाकर अंत में सात अंकों की बढ़त ले ली।

Deepika Kumari
image source via getty images

इससे पहले भारतीय तीरंदाजी टीम ने अपने क्वार्टर फाइनल में ग्वाटेमाला को 220-218 से हराया था। लेकिन इसके बाद वह सेमीफाइनल में इटली से मामूली अंतर से हार गया था। इस मैच में चार सेट के बाद दोनों टीमें 219 पर बराबरी पर थीं। इसके बाद हुए शूट-ऑफ में इटली ने 29-27 से जीत हासिल की थी। इसके बाद अब उनको मेजबान अमेरिका के खिलाफ स्वर्ण पदक के लिए मैच शनिवार को खेलना है। वहीं इस बार ऑबर्नडेल में तीरंदाजी विश्व कप 2025 चरण 1 का समापन रविवार को होगा।

Atanu Das
Atanu Das

इसके अलावा भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने बुधवार को प्रतिस्पर्धा नहीं की थी। क्यूंकि केवल ज्योति सुरेखा वेन्नम ही यूएसए जा पाईं थी। क्यूंकि उनकी टीम की साथी मधुरा धामनगांवकर, चिकिथा तनिपर्थी और अदिति स्वामी वीजा मुद्दों के कारण चूक गईं। वहीं इस समय भारत की सबसे सफल विश्व कप तीरंदाज दीपिका कुमारी और उनके पति अतनु दास रिकर्व तीरंदाजी में चल रहे आयोजन में एक्शन में हैं। इस बार तीरंदाजी विश्व कप में विभिन्न देशों में इसके चार चरण आयोजित होने वाले हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version