Monday, July 7
Para Powerlifting World Cup: पैरा पावरलिफ्टिंग विश्व कप के पहले दिन भारत ने एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य सहित चार पदक जीतकर दमदार प्रदर्शन किया। इस मेगा टूर्नामेंट में 40 से अधिक देशों के शीर्ष पैरा पावरलिफ्टर भाग ले रहे हैं। इसके अलावा यह प्रतियोगिता साल 2026 विश्व चैंपियनशिप और साल 2028 पैरालंपिक खेलों की क्वालिफाइंग प्रतियोगिता भी है।

भारत ने पैरा पावरलिफ्टिंग में किया कमाल :-

indian Para Powerlifters
इस बार भारत के गुलफाम अहमद ने बेहद प्रतिस्पर्धी पुरुषों की एलीट 59 किग्रा श्रेणी में कांस्य पदक जीतकर भारत के लिए पदकों का खाता खोला। वहीं इस बार उन्होंने अपने पहले प्रयास में 145 किग्रा वजन उठाया। इसके बाद उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में 151 किग्रा का वजन उठा लिया। लेकिन इसके बाद उनका 153 किग्रा का तीसरा प्रयास फेल हो गया। इसके बावजूद भी उनका दूसरा प्रयास भारत को टूर्नामेंट का पहला पदक दिलाने के लिए काफी था।
indian Para Powerlifters
इसके बाद पुरुषों की एलीट 72 किग्रा श्रेणी में रामूभाई बंभवा ने अपने पहले प्रयास में 151 किग्रा वजन उठाकर भारत के खाते में एक और कांस्य जोड़ दिया। इसके बाद 155 और 156 किग्रा के उनके अगले दोनों प्रयास सफल नहीं हुए। इसके बावजूद भी उनके पहले प्रयास ने उन्हें पोडियम पर स्थान दिला दिया। इसके अलावा अनुभवी भारोत्तोलक जॉबी मैथ्यू ने मास्टर्स श्रेणी में काफी शानदार प्रदर्शन किया। क्यूंकि इस बार उन्होंने कुल भार में स्वर्ण और सर्वश्रेष्ठ भार के लिए रजत जीता। इसके बाद उन्होंने अपनी 140 किग्रा की असफल शुरुआत के बाद 145 और 150 किग्रा वजन उठाकर शानदार वापसी की।

भारत ने 3000 मीटर दौड़ में रिकॉर्ड सुधारा :-

मदन मोहन मालवीय खेल परिसर में रविवार को शुरू हुई तीन दिवसीय 23वीं राष्ट्रीय जूनियर (अंडर-20) फेडरेशन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पहले दिन लंबी दूरी के धावकों ने जलवा बिखेरा। इस बार सुबह के सत्र में 3000 मीटर दौड़ में आठ पुरुष धावकों ने प्रतियोगिता के पिछले रिकॉर्ड में सुधार किया। इसके अलावा तमिलनाडु के कविनराज एस ने भी पुरुषों की पोल वॉल्ट स्पर्धा में कुलदीप कुमार के 5.10 मीटर के प्रतियोगिता के पिछले रिकार्ड को तोड़कर स्वर्ण पदक जीत लिया। इस बार उन्होंने 5.11 मीटर के साथ पहला स्थान हासिल किया।
इसके अलावा पुरुषों की 3,000 मीटर दौड़ में आठ धावकों ने पंजाब के संगरूर में 2021 में अजय द्वारा बनाए गए 8:26.72 के प्रतियोगिता के पिछले रिकॉर्ड में भी सुधार किया। इसके अलावा मध्य प्रदेश के विनोद सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए 8:14.22 सेकंड का समय लेकर स्वर्ण पदक जीत लिया। जबकि हरियाणा के हिमांशु ने पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में 10.49 सेकंड का समय लेकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं  महिलाओं की 100 मीटर दौड़ उत्तर प्रदेश की निपम ने 11.86 सेकंड का समय लेकर जीती। इसके बाद उनको स्वर्ण पदक दिया गया।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version