Chess: दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने एक दौर शेष रहते हुए सुपर यूनाइटेड रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज टूर्नामेंट जीत लिया है। इस बीच नौ दौर के रैपिड टूर्नामेंट में गुकेश से चार अंक पीछे रहने के बाद कार्लसन ने ब्लिट्ज वर्ग में इसका पूरा फायदा उठाते हुए पहले चरण में नौ में से 7.5 अंक हासिल कर लिए हैं।

कार्लसन ने जीता सुपर यूनाइटेड रैपिड और ब्लिट्ज टूर्नामेंट :-

दुनिया के नंबर एक चेस खिलाड़ी नार्वे के मैग्नस कार्लसन ने एक राउंड शेष रहते हुए सुपर यूनाइटेड रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज टूर्नामेंट जीत लिया है। ऐसा करते हुए उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह दुनिया में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। इसके अलावा मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश तीसरे स्थान पर रहे हैं।
Magnus Carlsen
image source via getty images
इससे पहले नौ दौर के रैपिड टूर्नामेंट में गुकेश से चार अंक पीछे रहने के बाद कार्लसन ने ब्लिट्ज वर्ग में इसका पूरा फायदा उठाते हुए पहले चरण में नौ में से 7.5 अंक हासिल कर लिए हैं। इसके बाद अब दूसरे चरण में पहले आठ बाजियों में से चार अंक हासिल करना ही उनको टूर्नामेंट में एक और जीत दिलाने के लिए पर्याप्त था।
Magnus Carlsen
image source via getty images
इसके अलावा डी गुकेश ने रैपिड वर्ग में शानदार शुरुआत करते हुए 14 अंक हासिल किए थे। लेकिन ब्लिट्ज वर्ग में अपने पहले नौ गेम में से केवल 1.5 अंक हासिल करके वह अपनी लय खो बैठे। इसके अलावा कार्लसन ने 22.5 अंकों के साथ टूर्नामेंट समाप्त किया। इस टूर्नामेंट में वह  अमेरिका के वेस्ली सो से 2.5 अंक आगे रहे हैं। अमेरिका का यह खिलाड़ी टूर्नामेंट में दूसरे स्थान पर रहा है।
D Gukesh
image source via getty images
इसके बाद भारत के स्टार चेस खिलाड़ी डी गुकेश 19.5 अंकों के साथ टूर्नामेंट में तीसरे स्थान पर रहे हैं। इस बीच अब कार्लसन ने 17,5000 अमेरिकी डॉलर के पुरस्कार पूल में से 40,000, वेस्ली ने 30,000 और गुकेश ने 25,000 प्राप्त किए। इसके अलावा भारत के आर प्रज्ञानानंदा 15 अंक के साथ नौवें स्थान पर रहे हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version