Thursday, February 12

ISSF World Cup: भारत की युवा निशानेबाज सुरुचि इंदर सिंह ने पेरू के लीमा में चल रहे आईएसएसएफ विश्व कप में लगातार दूसरा स्वर्ण पदक जीत लिया है। इस बार उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में यह स्वर्ण पदक जीता है। जबकि इस बार पेरिस ओलंपिक की पदक विजेता मनु भाकर को केवल रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा है। इन दोनों ही निशानेबाजों ने इस प्रतियोगिता में अपने देश का दबदबा कायम किया। लेकिन इससे पहले भारत के स्टार निशानेबाज सौरभ चौधरी ने इसी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था।

मनु भाकर को हराकर सुरुचि ने जीता स्वर्ण पदक :-

भारत की युवा निशानेबाज सुरुचि हरियाणा के झज्जर की रहने वाली हैं। उन्होंने अभी हाल ही में ब्यूनस आयर्स में साल के पहले विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता है। इस बार उन्होंने लीमा विश्व कप में 24 शॉट के फाइनल में खेलते हुए 243.6 का स्कोर बनाया।

Suruchi Inder Singh
Suruchi Inder Singh

इस प्रतियोगिता में वह मनु भाकर से 1.3 अंक से आगे रही है। इसके चलते हुए उन्होंने मनु को हराकर स्वर्ण पर पर अपना कब्जा किया। जबकि चीन की निशानेबाज याओ कियानक्सुन को कांस्य पदक मिला।

सौरभ ने जीता था कांस्य पदक :-

इस प्रतियोगिता में खेलते हुए भारत ने हर पदक पर अपना कब्जा कर लिया है। क्यूंकि इस प्रतियोगिता में खेलते हुए सुरुचि ने स्वर्ण पदक और मनु भाकर ने रजत पदक जीता है। इसे पहले भारत के निशानेबाज सौरभ ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था।

Saurabh Chaudhary
Saurabh Chaudhary

इसके चलते हुए इस समय भारत लीम विश्व कप में फिलहाल तीन पदकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गया है। इसके बाद चीन का नंबर आता है। उसने पुरुषों की एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता था।

भारत की सैन्यम 11वें स्थान पर रही थीं :-

इस बार महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में खेलते हुए 60 शॉट के क्वालिफिकेशन राउंड में सुरुचि ने 582 अंक बनाकर दूसरा स्थान हासिल किया था।

Suruchi Inder Singh
Suruchi Inder Singh

जबकि स्टार निशानेबाज मनु भाकर ने 578 अंक बनाकर चौथा स्थान हासिल किया था। वहीं भारत की अन्य निशानेबाज सैन्यम ने भी 571 अंक हासिल किए थे। इसके चलते हुए वह 11वें स्थान पर रही थी।

सुरुचि और सौरभ ने किया शानदार प्रदर्शन :-

भारत की युवा निशानेबाज सुरुचि ने इससे पहले अभी हाल ही में ब्यूनस आयर्स में विश्व कप में खेलते हुए सौरभ के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य भी जीता था।

Suruchi Inder Singh
Suruchi Inder Singh

उस समय सौरभ और सुरुचि ने मिलकर अपने ही देश की मनु भाकर और रविंदर सिंह को 16-8 से हराकर कांस्य पदक जीता था। उस समय सुरुचि और सौरभ ने 581 स्कोर किया था। जबकी मनु और रविंदर ने केवल 579 का स्कोर किया था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version