PM Modi: भारतीय पुरुष रेगु टीम ने सेपक टकरा विश्व कप 2025 में स्वर्ण पदक जीत लिया है। इसके बाद अब भारतीय टीम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। इस बार बिहार राज्य में पहली बार ही सेपकटाकरा वर्ल्ड कप 2025 का आयोजन किया गया था।

इसके चलते हुए इसका आयोजन पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में 20 से 25 मार्च तक किया गया था। वहीं इस बार सेपकटाकरा विश्व कप में दुनिया के 20 देशों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा इन देशों के 300 से ज्यादा खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने इसमें भाग लिया।

सेपक टकरा विश्व कप जीतने पर पीएम मोदी ने दी बधाई :-

इस बार बिहार के पटना में आयोजित सेपक टकरा विश्व कप 2025 में भारतीय पुरुष टीम को पहला स्वर्ण पदक जीतने पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी टीम को बधाई दी है।

Indian men and women regu team

इस बीच हम यहां पर आपको बता देना चाहते हैं कि बिहार में पहली बार सेपकटाकरा वर्ल्ड कप का आयोजन पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में 20 से 25 मार्च तक किया गया था। वहीं इस विश्व कप में दुनियाभर के 20 देशों ने इसमें हिस्सा लिया था। इसके अलावा इन देशों के 300 से ज्यादा खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने इसमें भाग लिया था।

पीएम ने दी भारतीय टीम को बधाई :-

Indian men regu team

इस बीच पीएम मोदी ने अपने एक्स पर लिखा है कि, “इस बार सेपक टकरा विश्व कप 2025 में शानदार खेल का प्रदर्शन करने के लिए हमारे भातीय दल को मेरी बधाई। वहीं भारतीय टीम ने इस बार कुल 7 पदक जीते हैं।

Indian men regu team

इसके अलावा इस सेपक टकरा विश्व कप 2025 में पुरुष रेगु टीम ने भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक लाकर इतिहास रच दिया है। इसके चलते हुए उनका यह शानदार प्रदर्शन वैश्विक सेपक टकरा क्षेत्र में भारत के लिए एक आशाजनक भविष्य का संकेत भी देता है।” जबकि सेपक टकराव विश्व कप 2025 के डबल्स इवेंट्स में भारतीय महिला टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version