Athletics: विश्व एथलेटिक्स रिले में इस बार भारत का अभियान काफी निराशाजनक रूप से समाप्त हुआ है। क्यूंकि इस बार मेंस 4×400 मीटर और मिश्रित 4×400 मीटर टीमें इसी साल के अंत में टोक्यो में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करने से चूक गईं हैं। इस बार भारत के संतोष कुमार तमिलारासन, रूपल चौधरी, थेनारासु कयालविझी विशाल और सुभा वेंकटेशन की मिश्रित 4×400 मीटर टीम ने कुल 3 मिनट 14.81 सेकंड का समय लेते हुए हीट नंबर-2 में चौथे पायदान पर रही। वहीं इन दोनों हीट में टॉप तीन टीमें विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर गईं। अब यह प्रतियोगिता 13-21 सितंबर को जापानी राजधानी टोक्यो में आयोजित की जाएगी।
भारतीय टीम ने किया पांचवां स्थान हासिल :-

इससे पहले बीते शनिवार को भारतीय टीम ने 3:16.85 सेकंड का समय लेकर तीसरी हीट में पांचवां स्थान हासिल किया था। जबकि बीते रविवार को भारतीय टीम को विश्व चैंपियनशिप के लिए टिकट हासिल करने का एक और मौका मिला था। लेकिन इस बार भी भारतीय टीम इसमें असफल रही। इसके अलावा आठ टीमों ने विश्व चैंपियनशिप के लिए अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है।
भारतीय मेंस टीम का प्रदर्शन रहा काफी खराब :-
भारत के जय कुमार, धर्मवीर चौधरी, थेक्किनलिल साजी मनु और रिंस जोसेफ की मेंस 4×400 मीटर की टीम ने अपनी महिला एथलीटों की तुलना में काफी खराब प्रदर्शन किया। इसके चलते हुए भारतीय मेंस टीम 3:04.49 के समय के साथ सातवें स्थान पर रही। जबकि इससे पहले बीते शनिवार को भारतीय मेंस 4×400 मीटर टीम ने 3:03.92 का समय लेकर अपनी हीट में पांचवां स्थान हासिल किया था।

इसके अलावा बीते रविवार को उनको विश्व चैंपियनशिप में जगह बनाने का एक और मौका मिला था, लेकिन इस बार भी वो इसमें असफल रहे। इस बार मेंस और महिला 4×100 मीटर और 4×400 मीटर तथा मिश्रित 4×400 मीटर में शीर्ष 14 टीमें टोक्यो विश्व चैंपियनशिप में अपना स्थान सुरक्षित करेंगी।
भारत से बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद :-

इसके अलावा प्रत्येक स्पर्धा में शेष दो स्थान योग्यता अवधि (25 फरवरी, 2024 से 24 अगस्त, 2025) के दौरान शीर्ष सूचियों के आधार पर प्रदान किए जाने वाले हैं। तभी तो अब भारत इन दो शेष टीमों में शामिल होने की उम्मीद करेगा और क्वालीफिकेशन विंडो के दौरान प्रतियोगिताओं में बेहतर समय दर्ज करने का प्रयास भी करेगा।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

