Friday, February 13

Google News Sports Digest Hindi

Indian Racer: इस बार टाटा स्टील वर्ल्ड 25के गोल्ड लेबल रेस में पुरुषों का नेतृत्व 10000 मीटर और 5000 मीटर (Indian Racer) राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक गुलवीर सिंह और डिफेंडिंग चैंपियन सावन बरवाल करने वाले है। वहीं इस बार (Indian Racer) महिलाओं में संजीवनी जाधव भारतीय एलीट महिलाओं की श्रेणी का नेतृत्व करने वाली है। इसके अलावा यह टाटा स्टील वर्ल्ड 25के गोल्ड लेबल रेस 15 दिसंबर को होगी।

उल्लेखनीय है कि टाटा स्टील वर्ल्ड 25के को इस दूरी पर विश्व का पहला वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल रेस बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। जबकि इस प्रतोयोगिता की एलीट में (Indian Racer) 27 पुरुष और 13 महिलाएं आगामी रविवार कोलकाता के रेड रोड में मुकाबला करते हुए दिखाई देंगी। वहीं इस बार आराम कोलकाता सोनार कोलकाता हैस टैक के तहत रेस का आयोजन किया जा रहा है।

Savan Barwal
image source via getty images

इस यूएस डॉलर 142,214 पुरस्कार राशि वाली रेस में भारत के कुछ बेहतरीन (Indian Racer) एथलीट्स केंद्र में होंगे। इस बार भारतीय एलीट पुरुषों और महिलाओं के विजेताओं के लिए समान पुरस्कार राशि भी होगी। जिनमें प्रत्येक रेस के पहले तीन स्थान पर आने वालों को क्रमशः 2,75,000, 2,00,000 और 1,50,000 रुपए मिलेंगे।

इसके अलावा भारतीय एलीट (Indian Racer) पुरुष और महिला धावकों को इवेंट रिकॉर्ड बोनस के रूप में 1,00,000 रुपए भी मिलने वाला है। वहीं स्टार भारतीय एथलीट आविनाश साबले के पास भारतीय एलीट पुरुषों की श्रेणी में मौजूदा इवेंट रिकॉर्ड है, जिसका समय 1:15:17 है। जबकि भारतीय एलीट महिलाओं का रिकॉर्ड एल. सुरिया के पास है, जिसका समय 1:26:53 है।

Indian Racer फॉर्म में चल रहे हैं गुलवीर :-

Gulveer Singh
image source via getty images

इस बार रेस में पुरुषों की मजबूत टीम का नेतृत्व वर्तमान में सनसनी बने हुए (Indian Racer) गुलवीर सिंह करने वाले है। वह इस समय काफी शानदार फॉर्म में चल रहे है। इस समय वर्तमान में वह 5000 मीटर (13:11:82) और 10,000 मीटर (27:14:88) के राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक भी हैं। इसके अलावा वह हाल ही में हांगकांग में आयोजित 17वें एशियाई क्रॉस-कंट्री चैंपियनशिप 2024 में गोल्ड मेडल भी जीत चुके हैं। वह एशियन गेम्स 2022 में 10,000 मीटर के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट भी रह चुके हैं।

सावन और अभिषेक करेंगे शीर्ष में आने की कोशिश :-

इसके अलावा डिफेंडिंग चैंपियन (Indian Racer) सावन बरवाल (1:17:49) टाटा स्टील वर्ल्ड 25के में वापसी भी कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में वीडीएचएम 2024 जीता था। उनके अलावा अभिषेक पाल है जो साल 2022 के टीएसके 25के के विजेता रहे थे। इसके अलावा वह एशियाई क्रॉस-कंट्री चैंपियनशिप और वीडीएचएम 2023 में भी रजत पदक जीत चुके हैं। उनके अलावा पुरुषों की चुनौती में (Indian Racer) किरण मत्रे भी इस बार बाजी मारने की कोशिश करेंगे। क्यूंकि उन्होंने टीसीएस वर्ल्ड 10के बंगलुरू 2024 में नया भारतीय कोर्स रिकॉर्ड बनाया था। जबकि वह वीडीएचएम 2024 में तीसरे स्थान पर रहे थे।

sanjivani jadhav
image source via getty images

भारतीय एलीट पुरुषों की श्रेणी :- गुलवीर सिंह, सावन बरवाल, अभिषेक पाल, कालिदास हिर्वे, किरण मत्रे, लवप्रीत सिंह, मनोज कुमार, दीपक बापू कुम्भार, सर्वेश कुमार, संदीप सिंह, हेमंत सिंह, अंकित देशवाल और मनोज कुमार शामिल होंगे।

भारतीय एलीट महिलाओं की श्रेणी :- संजीवनी जाधव, लिली दास, एकता रावत, ताम्सी सिंह, काविता यादव, श्यामली सिंह, निर्मा बेन भारतजी ठाकोर, मीना शर्मा, आराधना कुमारी, काविता कालीरामन, संघमित्रा महात, मदीना पॉल और भागीरथी शामिल होंगी।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version