Friday, February 13

Google News Sports Digest Hindi

Kho-Kho World Cup 2025: आगामी खो-खो विश्व कप 2025 के लिए भारतीय टीम का प्रशिक्षण शिविर आज यानी 10 दिसंबर से जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में शुरु हो रहा है। यह शिविर एक महीने तक भारतीय टीम के मुख्य कोच अश्विनी शर्मा की देखरेख में चलेगा। अगले महीने भारत की मेजबानी में खो-खो विश्व कप 2025 (Kho-Kho World Cup 2025) का आयोजन होने वाला है।

Indian Kho Kho Team 1
image source via getty images

तभी तो अब इससे पहले भारतीय खो-खो महासंघ (केकेएफआई), भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) और खेल मंत्रालय ने प्रशिक्षण शिविर के आयोजन का फैसला लिया है। इसके अलावा केकेएफआई के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल ने बताया है कि विश्व कप (Kho-Kho World Cup 2025) से पहले राष्ट्रीय टीम की तैयारियों को बेहतर बनाने के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाया जा रहा है। इस (Kho-Kho World Cup 2025) शिविर में उनके प्रदर्शन के आधार पर खो-खो विश्व कप में भाग लेने के लिए 15 पुरुष खिलाड़ी और इतने ही महिला खिलाड़ियों का राष्ट्रीय टीम के लिए चयन किया जाएगा।

अश्विनी शर्मा की देखरेख में होगा प्रशिक्षण शिविर :-

भारतीय खो-खो टीम का (Kho-Kho World Cup 2025) प्रशिक्षण शिविर आज यानी 10 दिसंबर से जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में शुरू हो रहा है। यह प्रशिक्षण शिविर एक महीने तक भारतीय टीम के मुख्य कोच अश्विनी शर्मा की देखरेख में चलने वाला है।

Indian Kho Kho Team
image source via getty images

इस (Kho-Kho World Cup 2025) प्रशिक्षण शिविर में पूरे देश से चुने गए 60 पुरुष और इतनी ही महिला खिलाड़ियों को टीम भावना विकसित करने, कौशल बढ़ाने, मानसिक मजबूती, अनुशासन और टीम बॉन्डिंग बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा प्रशिक्षण शिविर में अनुभवी और नए युवा खिलाड़ियों को खेल विशेषज्ञों द्वारा पोल डाइविंग, टैपिंग, जिग जैग रनिंग, डाजिंग टैपिंग आदि बारीकियां सिखाई जाएंगी।

Kho-Kho World Cup 2025 शिविर में खिलाड़ियों को यह सुविधाएं भी देगा केकेएफआई :-

इस बार खो-खो विश्व कप का आयोजन 13 से 19 जनवरी तक नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में होने वाला है। तभी तो केकेएफआई के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल ने कहा है कि (Kho-Kho World Cup 2025) प्रशिक्षण शिविर की औपचारिक शुरुआत से पहले दो दिनों के दौरान खिलाड़ियों की शारीरिक स्थिति के लिए सभी आवश्यक चिकित्सा परीक्षण किए जाएंगे।

Indian Kho Kho Team
image source via getty images

इसके अलावा इन सभी खिलाड़ियों के रहने और खाने की व्यवस्था जवाहर लाल नेहरू साई छात्रावास में की गई है। वहीं इस बार इन सभी खिलाड़ियों को निशुल्क आवास सुविधा तथा 20,000 रुपये के मूल्य की खेल किट भी उपलब्ध कराई जाएगी।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version