Wednesday, February 25

Asian Championship: भारत की महिला पहलवान मनीषा भानवाला एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई हैं। इसके अलावा भारत की अन्य स्टार महिला पहलवान पहलवान अंतिम पंघाल भी अब कांस्य पदक के लिए मुकाबला खेलने वाली हैं।

एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची मनीषा :-

भारत की महिला पहलवान मनीषा भानवाला एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने बीते शुक्रवार को जॉर्डन के अम्मान में जारी महिलाओं के 62 किग्रा भारवर्ग में अपना सेमीफाइनल मैच जीत लिया है।

Manisha Bhanwala
Manisha Bhanwala

इसके चलते हुए अब वह इस भार वर्ग के फाइनल में पहुंच गई है। इसके अलावा भारत की अन्य महिला पहलवान नेहा शर्मा (57 भारवर्ग), मोनिका (65 भारवर्ग) और ज्योति बेरिवाल (72 भारवर्ग) अपने-अपने मैचों को हार गई हैं। इसके चलते हुए ये सभी अब पदकों की दौड़ से भी बाहर हो गई हैं।

Manisha Bhanwala
Manisha Bhanwala

वहीं इससे पहले इस टूर्नामेंट में भारत की मनीषा ने कजाखस्तान की टाइनिस डुबेक पर तकनीकी श्रेष्ठता से आसान जीत दर्ज करते हुए अपनी शानदार शुरुआत की थी। इसके बाद भारत की इस स्टार पहलवान ने कोरिया की हनबिट ली को चित्त करके एक और शानदार जीत दर्ज की थी।

भारत की अन्य पहलवान हुई पदकों की रेस से बाहर :-

Antim panghal
Antim panghal

इसके बाद फिर उन्होंने सेमीफाइनल मैच में कालमिरा बिलिमबेक को 5-1 हराया। इस मैच में उन्होंने केवक एक अंक ही गंवाया था। वहीं अब एशियाई चैंपियनशिप के फाइनल में उनका सामना कोरिया की किम से होने वाला है। जबकि भारत की अन्य महिला पहलवान नेहा शर्मा (57 भारवर्ग), मोनिका (65 भारवर्ग) और ज्योति बेरिवाल (72 भारवर्ग) अपने-अपने मैच हारकर पदकों की रेस से बाहर हो गईं हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version