Thursday, March 5

British Junior Open: भारत की शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी अनाहत सिंह ने सेमीफाइनल में मिस्र की मलिका अल कराक्सी को आसानी से पराजित करके प्रतिष्ठित ब्रिटिश जूनियर ओपन स्क्वाश में महिला एकल के अंडर-19 वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसके चलते हुए अब भारत की स्टार स्क्वाश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने ब्रिटिश जूनियर स्क्वाश टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया है।

ब्रिटिश जूनियर ओपन के फाइनल में पहुंची अनाहत सिंह :-

भारत की शीर्ष वरीयता प्राप्त स्क्वाश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने सेमीफाइनल में मिस्र की मलिका अल कराक्सी को आसानी से हराकर प्रतिष्ठित ब्रिटिश जूनियर ओपन स्क्वाश टूर्नामेंट के महिला एकल के अंडर-19 वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

Anahat Singh
Anahat Singh

इसके अलावा अभी तक 12 पीएसए टूर खिताब जीतने वाली भारत की 17 वर्षीय स्टार स्क्वाश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने बर्मिंघम विश्वविद्यालय में मलिका पर सिर्फ 28 मिनट में 11-8, 11-7, 11-9 से जीत दर्ज की है। इसके चलते हुए अब इस टूर्नामेंट के फाइनल में भारतीय स्टार खिलाड़ी का सामना यूरोपीय जूनियर चैंपियन और दूसरी वरीयता प्राप्त फ्रांस की लॉरेन बाल्टायन से होने वाला है।

Anahat Singh
Anahat Singh

इसके अलावा भारत की स्टार स्क्वाश खिलाड़ी अनाहत सिंह ब्रिटिश जूनियर ओपन में सभी आयु वर्गों में नौवीं बार फाइनल में पहुंची है। वहीं अब उनका लक्ष्य साल 2005 में जोशना चिनप्पा के बाद इस प्रतियोगिता में अंडर19 खिताब जीतने वाली दूसरी भारतीय खिलाड़ी बनने पर लगा हुआ है। जबकि दूसरी तरफ लड़कों के अंडर-17 वर्ग में भारत के दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी आर्यवीर दीवान सेमीफाइनल में मिस्र के फिलोपेटर सालेह से 9-11, 5-11, 7-11 से अपना मुकाबला हार गए हैं।

भारत की स्क्वाश खिलाड़ी अनाहत सिंह की उपलब्धियां :-

Anahat Singh
Anahat Singh

इसके अलावा अनाहत सिंह भारत की एक युवा और उभरती हुई स्क्वैश खिलाड़ी हैं। उनकी प्रमुख उपलब्धियों में साल 2023 एशियाई खेलों में टीम और मिश्रित युगल में कांस्य पदक, विश्व जूनियर चैंपियनशिप 2025 में कांस्य, कई जूनियर और सीनियर नेशनल खिताब, और कई PSA चैलेंजर खिताब जीतना शामिल है। इसके चलते हुए उन्होंने अब भारत की शीर्ष महिला खिलाड़ी बन गई हैं और कम उम्र में ही राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना ली है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version