Saturday, February 14

ISSF Shooting World Cup: भारत की 18 साल की युवा महिला निशानेबाज सुरुचि इंदर सिंह ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है। इसके चलते हुए उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया है। इससे पहले इस टूर्नामेंट के क्वालिफिकेशन में सुरुचि ने 583 का स्कोर बनाया था।

इसके अलावा इस बार भारत की दो ओलंपिक पदक जीत चुकीं मनु भाकर, सुरभि राव, सैनयम और सिमरनप्रीत कौर फाइनल में अपनी जगह नहीं बना सकी थीं। इस बार भारत ने 8 अप्रैल, 2025 को अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में हुई ISSF विश्व कप 2025 में शूटिंग में अपना दबदबा जारी रखा है। तभी तो भारत के लिए इस टूर्नामेंट में सुरुचि सिंह और विजयवीर सिद्धू ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है।

सुरुचि इंदर सिंह ने जीता स्वर्ण पदक :-

भारत की 18 साल की युवा महिला निशानेबाज सुरुचि इंदर सिंह ने आईएसएसएफ विश्व कप में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में काफी शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया है।

Suruchi Inder Singh
Suruchi Inder Singh

इस टूर्नामेंट के फाइनल में उन्होंने आठ निशानेबाजों के बीच 244.6 के स्कोर के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं इस बार उन्होंने चीन की किवान वेई (241.9) और दोहरा ओलंपिक पदक विजेता जियांग रैनजिन (221.0) को क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर पछाड़ते हुए इस पदक को हासिल किया है।

Suruchi Inder Singh
Suruchi Inder Singh

इस बार उन्होंने 244.6 के अंतिम स्कोर के साथ चीन की कियान वेई और जियांग रान्क्सिन को पछाड़ते हुए एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय सफलता हासिल की है। इसके अलावा भारत के लिए पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में विजयवीर सिद्धू ने स्वर्ण पदक जीता है।

Vijayveer Sidhu
Vijayveer Sidhu

इसके चलते हुए अब उन्होंने इतिहास रच दिया है। क्यूंकि वह इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय निशानेबाज बन गए हैं। तभी तो अब उनके संयमित, विश्व स्तरीय प्रदर्शन ने भारत के शीर्ष निशानेबाजों में उनकी जगह को फिर से पक्का कर दिया है।

उनकी इन जीतों ने अब भारत को पदक तालिका में शीर्ष पर पहुंचा दिया है। भारत ने इस टूर्नामेंट में कुल 4 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक जीता है। वहीं इस टूर्नामेंट में भारत ने एक उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। अब यह प्रदर्शन निशानेबाजी में भारत की बढ़ती ताकत को भी दर्शाता है। भारत का यह प्रदर्शन अब आगामी ओलंपिक निशानेबाजी स्पर्धाओं के लिए उनके लिए बड़ी उम्मीदें भी जगाने वाला है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version