Monday, February 2

Junior World Championship: आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप में भारतीय निशानेबाजों ने पेरू के लीमा में चल रहे इस टूर्नामेंट मेंं पुरुषों और महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धाओं में टीम स्वर्ण पदक जीत लिया है। इसके साथ ही भारतीय निशानेबाजों की इस टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत रही है। इसके अलावा भारत के एक निशानेबाज पर देर से पहुंचने के चलते हुए दो अंकों का जुर्माना लगाया भी लगाया गया है।

Junior World Championship भारतीय पुरुष टीम ने जीता स्वर्ण पदक :-

आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप (Junior World Championship) में भारतीय निशानेबाज उमेश चौधरी, प्रद्युम्न सिंह और मुकेश नेलवल्ली की जूनियर पुरुष टीम ने 1726 अंकों के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल में टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता। जबकि भारतीय टीम से 10 अंक कम लेने वाली रोमानिया की टीम ने रजत पदक जीता है। वहीं 1707 अंकों के स्कोर के साथ इटली ने कांस्य पदक जीता है।

indian mens shooting team
image source : X

लेकिन इस बार भारत के उमेश चौधरी फाइनल के लिए देर से रिपोर्ट करने के कारण दो अंक का जुर्माना लगने से पदक हासिल करने से चूक गए। इसके अलावा चौधरी और प्रद्युम्न ने क्वालिफिकेशन राउंड में क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर रहते हुए व्यक्तिगत फाइनल में जगह बनाई थी।

indian mens and women shooting team
image source : X

उमेश चौधरी ने 580 अंक और प्रद्युम्न सिंह ने 578 अंक का स्कोर हासिल किया था। जबकि इस टूर्नामेंट (Junior World Championship) के फाइनल में वह दोनों छठे और आठवें स्थान पर रहे थे। इसके अलावा मुकेश नेलवल्ली 574 अंकों के स्कोर के साथ क्वालिफिकेशन में नौवें स्थान पर रहे थे। वह फाइनल में अपनी जगह पक्की नहीं कर सके थे। जबकि व्यक्तिगत वर्ग में रोमानिया के लुका जोल्डिया ने स्वर्ण पदक जीता था जबकि चीनी ताइपे के हसिह सियांग चेन ने रजत पदक जीता था।

Junior World Championship भारतीय महिला टीम ने भी जीता स्वर्ण पदक :-

आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप (Junior World Championship) में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में कनिष्का डागर, लक्षिता और अंजलि चौधरी की भारतीय जोड़ी ने 1708 अंकों का स्कोर खड़ा करके स्वर्ण पदक जीता था। जबकि इस टूर्नामेंट (Junior World Championship) में अजरबेजान की टीम ने रजत पदक जीता था। इसके अलावा यूक्रेन की टीम ने कांस्य पदक हासिल किया।

Indian women's shooting team
image source : X

भारत की कनिष्का डागर और कनक ने क्वालिफाइंग दौर में समान 573 का स्कोर बनाया था। हालांकि डागर ने 10 अंक के अधिक स्कोर बनाए थे। तभी तो वह तीसरे स्थान पर रही थी। जबकि कनक पांचवें स्थान पर रही थी। वहीं इस टूर्नामेंट (Junior World Championship) के फाइनल में कनक ने 217.6 अंकों के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता था जबकि डागर आठवें स्थान पर रहीं। वहीं चीनी ताइपे की चेन यू-चुन ने स्वर्ण पदक जीता। जबकि स्लोवाकिया की मांजा स्लैक ने रजत पदक हासिल किया था।

ये भी पढ़ें: दूसरे टी20 मुकाबले में आयरलैंड ने साउथ अफ्रीका को 10 रन से हराया, सीरीज में की 1-1 की बराबरी

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version