Friday, February 27

Google News Sports Digest Hindi

Jyothi Yarraji: भारत की स्टार महिला धाविका ज्योति याराजी (Jyothi Yarraji:) ने एलीट इंडोर मीटिंग में दौड़ते हुए अपने पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड में दो बार सुधार किया। यहां पर दौड़ते हुए उन्होंने पहले हीट में 8.07 सेकेंड का समय निकाला और फिर विश्व एथलेटिक्स इंडोर टूर कांस्य स्तर की प्रतियोगिता में स्टेडियम पियरे-क्विनॉन के फाइनल में भागते हुए अपने समय को और बेहतर किया।

Jyoti Yaraji
image source via getty images

भारत की स्टार महिला धाविका ज्योति याराजी (Jyothi Yarraji:) ने फ्रांस के नैनटेस में एलीट इंडोर मीटिंग में 60 मीटर बाधा स्पर्धा में दौड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता। इस प्रतियोगिता में याराजी ने 8.04 सेकेंड का समय लिया है जो एक राष्ट्रीय रिकॉर्ड है। इसके चलते हुए उन्होंने (Jyothi Yarraji:) यहां पर पहला स्थान हासिल किया।

Jyoti Yaraji
image source via getty images

भारत की 25 वर्षीय स्टार धाविका याराजी (Jyothi Yarraji:) ने अपने पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड जो 8.12 सेकेंड था उसमें भी दो बार सुधार किया है। यहां पर उन्होंने (Jyothi Yarraji:) पहले हीट में भागते हुए 8.07 सेकेंड का समय निकाला है। इसके अलावा फिर विश्व एथलेटिक्स इंडोर टूर कांस्य स्तर की प्रतियोगिता में स्टेडियम पियरे-क्विनॉन के फाइनल में अपने इस समय को और भी बेहतर किया।

Jyothi Yarraji: एशियाई इंडोर चैंपियनशिप में रहा था शानदार प्रदर्शन :-

भारत की स्टार महिला धाविका ज्योति याराजी (Jyothi Yarraji:) मार्च में चीन के नानजिंग में होने वाली विश्व इंडोर चैंपियनशिप के लिए क्वालिफिकेशन हासिल करने में नाकाम रहीं थी। लेकिन इस विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाइंग समय 7.94 सेकेंड है। अभी हाल ही में उनको (Jyothi Yarraji:) अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

Jyoti Yaraji
image source via getty images

इसके अलावा ज्योति याराजी (Jyothi Yarraji:) ने साल 2024 में तेहरान (ईरान) में एशियाई इंडोर चैंपियनशिप में 8.12 सेकेंड के समय के साथ 60 मीटर में स्वर्ण पदक जीता था। वहीं उनके नाम 12.78 सेकेंड का राष्ट्रीय आउटडोर 100 मीटर बाधा दौड़ रिकॉर्ड भी दर्ज है। इसके अलावा वह (Jyothi Yarraji:) 100 मीटर बाधा दौड़ की मौजूदा एशियाई चैंपियन भी हैं। ज्योति याराजी ने साल 2023 में हांगझोऊ एशियाई खेलों में 12.91 सेकेंड के समय के साथ रजत पदक भी जीता था।

भारत के तेजस शिरसे ने जीता कांस्य पदक :-

इसके अलावा पुरुषों की 60 मीटर बाधा दौड़ स्पर्धा में तेजस शिरसे ने 7.68 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक जीता था। उस समय यह उनकी सत्र की दूसरी रेस थी।

Tejas Shirse
image source via getty images

तब उन्होंने 19 जनवरी को लक्जमबर्ग में सीएमसीएम इंडोर मीटिंग में 7.65 सेकंड का राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया था। इस बीच स्पर्धा में पिछला राष्ट्रीय रिकॉर्ड 7.70 सेकेंड का था। जो साल 2017 में सिद्धांत थिंगलाया ने बनाया था। वहीं वह 110 मीटर बाधा दौड़ में 13.41 सेकेंड के समय के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक भी हैं।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version