Friday, February 13

Google News Sports Digest Hindi

Magnus Carlsen: दुनिया के नंबर एक चेस खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन (Magnus Carlsen) ने कोलकाता में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक दौर रहते ब्लिट्ज खिताब जीत लिया। इसके चलते हुए उन्होंने (Magnus Carlsen) कोलकाता में दूसरी बार दो खिताब जीत लिए हैं। वहीं इससे पहले उन्होंने साल 2019 में दो ट्रॉफी जीती थीं।

Magnus Carlsen
image source vis getty images

इसके अलावा उन्होंने (Magnus Carlsen) टाटा स्टील शतरंज इंडिया टूर्नामेंट में दूसरी ट्रॉफी हासिल की है। इसके अलावा इस रेपिड खिताब को हासिल करने के कुछ ही दिन बाद नॉर्वे के दिग्गज चेस खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन (Magnus Carlsen) ने काफी शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल से पहले 12 अंक हासिल कर लिए थे। जहां तक कोई भी खिलाड़ी नहीं पहुंच सकता था।

विदित गुजराती को हराकर Magnus Carlsen ने जीता खिताब :-

मैग्नस कार्लसन (Magnus Carlsen) ने अपने अंतिम दौर में भारत के चेस खिलाड़ी विदित गुजराती को हराकर इस टूर्नामेंट का शानदार समापन किया है। अब उन्होंने लगातार तीन जीत और कुल 13 अंक के साथ ब्लिट्ज का ताज हासिल कर लिया है। तभी तो अब इस तरह से उन्होंने कोलकाता में दूसरी बार दो खिताब जीत लिए हैं। क्यूंकि इससे पहले उन्होंने (Magnus Carlsen) साल 2019 में यहां पर दो ट्रॉफी जीती थीं।

Magnus Carlsen
image source vis getty images

वहीं इससे पहले नॉर्वे के दिग्गज चेस खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन (Magnus Carlsen) रैपिड वर्ग में शीर्ष स्थान पर रहे थे। इसके अलावा भारत के दिग्गज चेस खिलाड़ी आर प्रज्ञानंद दूसरे स्थान पर रहे थे। इसके अलावा नॉर्वे के इस दिग्गज चेस खिलाड़ी कार्लसन ने काफी शानदार शुरुआत की थी।

Magnus Carlsen
image source vis getty images

लेकिन इस टूर्नामेंट के आठवें दौर में अर्जुन एरिगेसी ने कार्लसन को शानदार अंदाज में खेलते हुए महज 20 चाल में हरा दिया था। इसके अलावा दिन के अंतिम दौर में नॉर्वे के दिग्गज चेस खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन (Magnus Carlsen) ने विदित गुजराती के खिलाफ ड्रॉ खेला था।

कार्लसन ने किया रणनीति का खुलासा :-

Magnus Carlsen
image source vis getty images

कार्लसन ने अपनी अगली योजनाओं का भी खुलासा करते हुए कहा है कि, “मैं कुछ घंटों में फैबियानो कारुआना के साथ फ्रीस्टाइल शतरंज को बढ़ावा देने के लिए सिंगापुर जा रहा हूं। मैं कुछ दिनों में फैबी के साथ मैच खेलूंगा। यह मजेदार होना चाहिए। कुछ दिनों के लिए विश्व चैम्पियनशिप में एक पर्यटक बनना रोमांचक होगा।”

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version