Sunday, February 15

Khelo India Youth Games: महाराष्ट्र ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के अंतिम दिन कुल 158 पदकों के साथ इन खेलों में अपने खिताब की हैट्रिक भी पूरी कर ली है। इस बार महाराष्ट्र के खिलाड़ियों इन खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में कुल 58 स्वर्ण पदक, 47 रजत और 53 कांस्य पदक जीते हैं।

समापन समारोह में शामिल हुई रक्षा निखिल खडसे :-Maharashtra athlete

Maharashtra athlete
Maharashtra athlete

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के समापन समारोह में केंद्रीय युवा मामले और खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे भी शामिल हुई थी। इसके चलते हुए उन्होंने कहा कि, “खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की शानदार सफलता के साथ बिहार ने उत्कृष्टता और उत्साह के साथ राष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी करने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है, जो भविष्य के लिए एक नया मानदंड स्थापित करता है।

Maharashtra athlete
Maharashtra athlete

इस बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 कुल 12 दिन तक खेले गए। वहीं इस बार इन यूथ गेम्स खेलों के दौरान 27 खेलों में कुल 285 स्वर्ण पदक दिए गए हैं। इनमें हरियाणा कुल 39 स्वर्ण पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा है। जबकि कर्नाटक 17 स्वर्ण पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। इसके बाद चौथे स्थान पर रहने वाली दिल्ली से एक और पिछले साल के मेजबान तमिलनाडु (छठे स्थान पर) से दो अधिक पदक आगे रहा।

Maharashtra athlete
Maharashtra athlete

इसके अलावा इस बार इन गेम्स में मेजबान राज्य बिहार ने काफी सुधार दिखाया है। क्यूंकि उनके एथलीटों ने इस बार कुल 36 पदक जीते हैं। इनमें से उन्होंने इस बार कुल 7 स्वर्ण पदक जीते हैं। वहीं इससे पहले बिहार राज्य पिछले चरण में 21वें स्थान पर रहा था। लेकिन इस बार यह राज्य इससे ऊपर 15वें स्थान पर रहा है।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 पदक तालिका :-

रैंक राज्य स्वर्ण पदक रजत पदक कांस्य पदक कुल पदक
1 महाराष्ट्र 58 47 53 158
2 हरियाणा 39 27 51 117
3 राजस्थान 24 12 24 60
4 कर्नाटक 17 26 15 58
5 दिल्ली 16 20 32 68
6 तमिलनाडु 15 21 29 65
7 उत्तर प्रदेश 14 20 18 52
8 केरल 12 5 8 25
9 मणिपुर 11 8 11 30
10 मध्य प्रदेश 10 9 13 32
11 असम 10 5 10 25
12 तेलंगाना 9 3 11 23
13 पंजाब 8 14 25 47
14 झारखंड 8 7 6 21
15 बिहार 7 11 18 36
16 चंडीगढ़ 6 7 4 17
17 ओडिशा 5 6 3 14
18 आंध्रप्रदेश 3 11 10 24
19 छत्तीसगढ़ 3 1 10 14
20 उत्तराखंड 3 1 7 11
21 गुजरात 2 4 7 13
22 पश्चिम बंगाल 1 11 4 16
23 जम्मू और कश्मीर 1 2 2 5
24 नागालैंड 1 1 4 6
25 अरुणाचल प्रदेश 1 0 2 3
26 मिजोरम 1 0 1 2
27 हिमाचल प्रदेश 0 3 2 5
28 पुडुचेरी 0 1 1 2
29 मेघालय 0 0 2 2
30 त्रिपुरा 0 0 2 2
31 अंडमान और निकोबार 0 0 1 1
32 गोवा 0 0 1 1
33 सिक्किम 0 0 1 1

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version