Sunday, February 15

Asian Individual Open Chess: भारत के निहाल सरीन ने एशियाई व्यक्तिगत ओपन शतरंज में काफी शानदार प्रदर्शन किया है। इसके चलते हुए भारत के शीर्ष वरीयता प्राप्त ग्रैंडमास्टर निहाल सरीन ने बीते दिन एशियाई व्यक्तिगत ओपन शतरंज चैंपियनशिप में अंतिम दौर में ईरान के बर्दिया दानेश्वर को हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज कर ली है। इस टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ी ने धीमी शुरुआत के बाद शानदार प्रदर्शन किया और रजत पदक जीत लिया है। इसके चलते हुए उन्होंने इसी साल के अंत में नई दिल्ली में होने वाले विश्व शतरंज कप में भी अपना स्थान पक्का कर लिया है।

निहाल सरीन ने जीता रजत पदक :-

Nihal Sarin
Nihal Sarin

भारत के शीर्ष वरीयता प्राप्त ग्रैंडमास्टर निहाल सरीन ने एशियाई व्यक्तिगत ओपन शतरंज चैंपियनशिप में अंतिम दौर में ईरान के बर्दिया दानेश्वर को हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज कर ली है। इसके चलते हुए भारतीय खिलाड़ी निहाल ने अब दानेश्वर के बराबर सात अंक हासिल कर लिए हैं।

Nihal Sarin
Nihal Sarin

लेकिन फिर भी इस ईरानी खिलाड़ी ने बेहतर टाईब्रेकर के साथ भारतीय खिलाड़ी से आगे रहकर एशियाई व्यक्तिगत ओपन शतरंज चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है। इस टूर्नामेंट में भारतीय चेस खिलाड़ी निहाल सरीन ने धीमी शुरुआत के बाद शानदार प्रदर्शन करते हुए इस रजत पदक को जीता है। इसके अलावा उन्होंने इसी साल के अंत में नई दिल्ली में होने वाले विश्व शतरंज कप में भी अपना स्थान पक्का कर लिया है।

86वें ग्रैंडमास्टर बने एल आर श्रीहरि:-

इसके अलावा भारतीय प्रशंसकों के लिए एक और अच्छी खबर यह रही कि एल आर श्रीहरि ने अपना अंतिम ग्रैंडमास्टर नॉर्म हासिल कर किया है। इसके चलते हुए वह अब भारत के 86वें ग्रैंडमास्टर भी बन गए हैं। इस खिलाड़ी को ग्रैंडमास्टर बनने में एक साल से थोड़ा अधिक समय लगा है। इसके अलावा श्रीहरि हमवतन जीएम पी इनियान के खिलाफ अंतिम दौर में मैच हार गए। उनके अलावा जी बी हर्षवर्धन ने भी जीएम नॉर्म हासिल किया और छह अंक के साथ टूर्नामेंट में नौवें स्थान पर रहे।

L R Srihari
L R Srihari

इसके अलावा भारत के एस एल नारायणन ने रूस के इवान जेमल्यान्स्की के साथ ड्रॉ खेला और 6.5 अंक के साथ आगामी विश्व कप में अपनी जगह बनाई है। जबकि महिलाओं के वर्ग में वंतिका अग्रवाल मंगोलिया की मुंगुनजुल बैट-एर्डीन को हराने के बावजूद पोडियम फिनिश से चूक गईं हैं। क्यूंकि वंतिका ने कुल सात अंक हासिल किए, लेकिन शीर्ष स्थान पर चाैतरफा टाई में वह चौथे स्थान पर रहीं। इसके अलावा अन्य भारतीय खिलाड़ियों में श्रीजा शेषाद्री ने रूस की वेलेंटिना गुनिना के साथ ड्रॉ खेला और 6.5 अंक हासिल किए।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version