Monday, August 18

Khelo India: भारत के खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बीते रविवार को खेलो इंडिया पहल के दायरे को और भी बड़ा बनाने की घोषणा कर दी है। इसके चलते हुए भारतीय खेल मंत्री ने कहा कि इन खेलों का उद्देश्य भारत के खेल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करना, जमीनी स्तर पर प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देना और प्रतिभाओं की पहचान के लिए साल भर के लिए रणनीतिक कार्यक्रम प्रदान करना है।

इसके चलते हुए भारत के खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बीते रविवार को खेलो इंडिया पहल के दायरे को और भी व्यापक बनाने की घोषणा कर दी है। इनमें इसी साल से स्कूली खेल, मार्शल आर्ट, तटीय खेल और वाटर स्पोर्ट्स को भी शामिल करने की योजना बना ली गई है। इसके अलावा खेलो इंडिया का वार्षिक कैलेंडर लॉन्च करते हुए मांडविया ने कहा कि भारत सरकार बहुत जल्द ही खेलो इंडिया खेलों और अन्य प्रतियोगिताओं की एक सीरीज भी शुरू भी करने वाली है। इनमें खेलो इंडिया नॉर्थ-ईस्ट गेम्स भी शामिल हैं।

खेल मंत्री ने समझाया खेलो इंडिया का उद्देश्य :-

Mansukh Mandaviya
Mansukh Mandaviya/Getty Images

भारत के खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि इसका उद्देश्य भारत के खेल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करना, जमीनी स्तर पर प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देना और प्रतिभाओं की पहचान के लिए साल भर के लिए रणनीतिक कार्यक्रम प्रदान करना है। इसके आगे उन्होंने कहा कि, “खेलो इंडिया वार्षिक कैलेंडर केवल एक कार्यक्रम नहीं है।

Mansukh Mandaviya
Mansukh Mandaviya

बल्कि यह भारत को वैश्विक खेल महाशक्ति में बदलने के लिए भारत की घरेलू प्रतियोगिता संरचना को मजबूत करने वाला एक रणनीतिक प्लान है। इन खेलों के चलते हुए पिछले एक दशक में भारतीय खेलों में उल्लेखनीय परिवर्तन भी आया है। तभी तो हमने खेलो इंडिया पहल के तहत नियमित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के साथ एक गतिशील और समावेशी खेल पारिस्थितिकी तंत्र बनाया है।”

युवा प्रतिभाओं को मिलेगी पहचान :-

इन खेलो इंडिया खेलों में पहले से ही चार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं को शामिल किया गया है। इनमें खेलो इंडिया युवा खेल, खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेल, खेलो इंडिया पैरा खेल और खेलो इंडिया शीतकालिन खेल शामिल हैं।

Mansukh Mandaviya
image source via getty images

इसके आगे मांडविया ने कहा कि, “इसके बाद हम अब बहुत जल्द ही खेलो इंडिया ‘बीच गेम्स’ (केआईबीजी), खेलो इंडिया स्कूल गेम्स (केआईएसजी), खेलो इंडिया ‘वाटर स्पोर्ट्स’, खेलो इंडिया ‘नॉर्थ-ईस्ट गेम्स’ आदि की शुरुआत भी करने वाले हैं। ये सभी टूर्नामेंट भी अब भारत की युवा प्रतिभाओं की पहचान करने, उन्हें निखारने और तैयार करने में अहम होंगे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version