Saturday, March 7

ISSF World Cup: भारत की स्टार महिला निशानेबाज मनु भाकर आईएसएसएफ विश्व कप 2025 में खेलते हुए पदक लेने से चूक गई हैं। जबकि भारत की अन्य निशानेबाज सिमरनप्रीत ने 10 रेपिड फायर सीरीज में 33 हिट लगाए। इस बार वह चीन की सुन युजी से सिर्फ एक शॉट पीछे रहीं हैं। वहीं चीन की निशानेबाज ने इस स्पर्धा में अपना लगातार दूसरा विश्व कप स्वर्ण पदक जीता है।

पदक लाने से चूकि मनु भाकर :-

भारतीय महिला निशानेबाज सिमरनप्रीत कौर बरार ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक के साथ अपना पहला सीनियर अंतरराष्ट्रीय पदक जीत लिया है।

Manu Bhakar
Manu Bhakar

उनके अलावा इस बार पेरिस ओलंपिक की दोहरी पदक विजेता मनु भाकर पेरू के लीमा में चल रहे आईएसएसएफ विश्व कप में चौथे स्थान पर रहीं हैं। इसके चलते हुए वह इस बार पदक लाने से भी चूक गईं हैं।

सिमरनप्रीत को मिला रजत पदक :-

भारत की युवा निशानेबाज सिमरनप्रीत ने 10 रेपिड फायर सीरीज में 33 हिट लगाए। इस स्पर्धा में वह चीन की सुन युजी से केवल एक शॉट पीछे ही रहीं। इस स्पर्धा में चीन की खिलाड़ी ने अपना दूसरा विश्व कप स्वर्ण पदक जीता। जबकि चीन की ही अन्य निशानेबाज याओ कियानशुन ने इस बार 29 हिट के साथ कांस्य पदक पर अपना कब्जा किया। वहीं भारत की सिमरनप्रीत को इस स्पर्धा में रजत पदक मिला। यह भारत का प्रतियोगिता में चौथा रजत भी है। इसके अलावा भारत ने दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक भी जीता है।

Simranpreet Kaur Brar
Simranpreet Kaur Brar

इससे पहले अर्जेंटीना में हुए पिछले विश्व कप में रजत पदक जीतने वाली भारत की ईशा सिंह इस बार छठे स्थान पर रही हैं। इस स्पर्धा में खेली गई पहली सीरीज के बाद ही चीन की खिलाड़ी शीर्ष पर पहुंच गईं थी। जबकि भारतीय निशानेबाजों ने दूसरी सीरीज से ही अपनी लय हासिल कर ली। इस स्पर्धा की छठी सीरीज में मनु और सिमरनप्रीत दोनों ने पांच-पांच शॉट लगाए थे। जबकि भारत की ईशा ने चार निशाने लगाए। इसके बाद मनु, ईशा और जर्मनी की डोरेन वेनकेम्प के बीच शूट ऑफ खेला गया था। इस शूट ऑफ में ईशा सबसे पहले बाहर हुई थी। तब इसके बाद मनु ने दूसरे शूट ऑफ में डोरेन को पछाड़कर शीर्ष चार में अपनी जगह बनाई।

Manu Bhaker
Manu Bhaker

लेकिन अगली सीरीज के बाद मनु एक अंक से पिछड़कर बाहर हो गईं। वहीं इससे पहले भारत की मनु,ने मिश्रित टीम पिस्टल विश्व चैंपियन ईशा और सिमरनप्रीत की तिकड़ी ने फाइनल में जगह सुनिश्चित की। इस स्पर्धा में मनु 585 अंक के साथ क्वालिफाइंग में दूसरे स्थान पर रहीं थी। जबकि सिमरनप्रीत ने 580 अंक के साथ पांचवां स्थान हासिल किया था। उनके अलावा ईशा ने 575 अंक हासिल कर आठवां और अंतिम क्वालिफाइंग स्थान अपने नाम किया था।

10 मीटर एयर पिस्टल में मनु को मिला था रजत :-

इससे पहले भारत की स्टार महिला निशानेबाज मनु भाकर 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक लेने से चूक गई थीं। इस मैच में भारत की युवा निशानेबाज सुरुचि इंदर सिंह ने मनु को हराकर लगातार दूसरा स्वर्ण पदक जीता था।

Manu-Bhaker
image source via getty images

इससे पहले सुरुचि ने हाल ही में ब्यूनस आयर्स में साल के पहले विश्व कप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। उन्होंने लीमा विश्व कप में 24 शॉट के फाइनल में 243.6 का स्कोर बनाया और मनु को 1.3 अंक के अंतर से हराकर स्वर्ण पर अपना कब्जा कर लिया था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version