Saturday, June 20

Google News Sports Digest Hindi

National Games: साल 2027 में 39वें नेशनल गेम्स की मेजबानी मेघालय करने वाला है। इसके लिए भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने संगमा को लिखे पत्र में कहा है कि, “मुझे आपको यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आईओए ने 39वें नेशनल गेम्स (National Games) की मेजबानी के अधिकार मेघालय को आवंटित करने का फैसला किया है। साल 2027 में यह नेशनल गेम्स फरवरी-मार्च में ही आयोजित किए जाएंगे।”

PT Usha: ओलंपिक के लिए अपने बुनियादी ढांचे, अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करेगा भारत
image source via getty images

इसके लिए भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा ने मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा को सूचित किया है कि मेघालय फरवरी-मार्च 2027 में इन नेशनल गेम्स (National Games) के 39वें सत्र की मेजबानी करने वाला है। उत्तराखंड में चल रहे 38वें खेलों के समापन समारोह के दौरान आईओए ने अगले सत्र के मेजबान राज्य के रूप में मेघालय को इसका ध्वज सौंपा जाएगा। इसके लिए यह समारोह शुक्रवार को हल्द्वानी में होगा।

पीटी उषा ने लिखा संगमा को पत्र :-

भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने संगमा को लिखे पत्र में कहा है कि, “मुझे आपको यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आईओए ने 39वें नेशनल गेम्स (National Games) की मेजबानी के अधिकार मेघालय को आवंटित करने का फैसला किया है।

PT Usha
image source via getty images

साल 2027 में यह नेशनल गेम्स (National Games) फरवरी-मार्च में ही आयोजित किए जाएंगे।” इस बीच मेघालय रोमांचक यात्रा पर निकल रहा है तो मैं आपको उत्तराखंड के हल्द्वानी में 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में आमंत्रित करना चाहती हूं। जहां पर आईओए ध्वज औपचारिक रूप से मेघालय को सौंप देगा।

हमारे लिए है यह बहुत बड़ा सम्मान :-

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि यह हमारे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। इस बार हमारे राज्य मेघालय को साल 2027 के नेशनल गेम्स के मेजबान के रूप में चुना गया है।

 

इस बीच उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि, “मुझे यह बात साझा करते हुए काफी खुशी हो रही है कि मेघालय को आधिकारिक तौर पर 39वें नेशनल गेम्स (National Games) के लिए मेजबान घोषित किया गया है। तभी तो अब मैं इन नेशनल गेम्स के अगले सत्र के लिए मेजबान के रूप में आईओए ध्वज को स्वीकार करने के लिए उत्तराखंड में 38वें नेशनल गेम्स के समापन समारोह में शामिल होने के लिए उत्साहित हूं।

उत्तराखंड में हो रहे हैं 38वें National Games :-

National Games 2025 Uttarakhand Schedule And Live Streaming Details
image source via getty images

उत्तरखंड में 28 जनवरी से नेशनल गेम्स शुरू हो चुके हैं। इस बार इन खेलों में कुल 38 टीम के लगभग 10,000 खिलाड़ी और अधिकारी भाग ले रहे हैं। वहीं इस बार यह खेल उत्तराखंड के सात शहरों में आयोजित किए जा रहे हैं। देहरादून इन खेलों (National Games) का मुख्य आयोजन स्थल है। इसके अलावा अन्य आयोजन स्थल हरिद्वार, नैनीताल, हल्द्वानी, रुद्रपुर, शिवपुरी और नई टिहरी हैं।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version