Wednesday, February 18

Google News Sports Digest Hindi

National Games: आज से उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों (National Games) का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आगाज हो गया है। तभी तो आज देहरादून के रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 38वें नेशनल गेम्स (National Games) का शुभारंभ किया। इसके अलावा इन राष्ट्रीय खेलों की ग्रीन गेम्स की थीम से पीएम मोदी काफी प्रभावित हुए।

जुबिन नौटियाल के गीतों ने बिखेरा सुरों का जादू :-

पीएम मोदी ने इस बार इन 38वें राष्ट्रीय खेलों (National Games) का शुभारंभ किया। इसके बाद वह दिल्ली के लिए वापस रवाना हो गए। तब इसके बाद गायक जुबिन नौटियाल की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।

नरेंद्र मोदी ने किया 38वें National Games का उद्घाटन :-

इन 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि यह भारत की अविश्वसनीय खेल प्रतिभा का उत्सव है। यह खेल देश भर के एथलीट्स की भावना को भी दर्शाते हैं।

National Games
image source via getty images

इस उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सूबे के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह भी मौजूद थे। वहीं इससे पहले भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने ही राष्ट्रीय खेलों (National Games) के पिछले दो सत्रों साल 2022 (गुजरात) और साल 2023 (गोवा) का भी उद्घाटन किया था।

इन 38वें राष्ट्रीय खेलों (National Games) में इस बार पूरे देश से 9545 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। तभी तो इन राष्ट्रीय खेलों के मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने कहा है कि नेशनल गेम्स की थीम ग्रीन गेम्स रहेगी। इस बार उत्तराखंड नेशनल गेम्स के लिए 9545 खिलाड़ियों में से 8627 खिलाड़ियों ने अभी तक अपना रजिस्ट्रेशन कर दिया है।इसके लिए यह प्रक्रिया अभी जारी है।

pm modi
image source via getty images

इस बार गोल्फ (104) और ताइक्वांडो (208) को हटाकर कुल 9545 खिलाड़ी इस नेशनल गेम्स में भाग ले रहे हैं। वहीं इस बार टेक्निकल, ऑफिशल्स, सपोर्ट स्टाफ और स्पोर्ट्स ऑफिशल्स को मिलाकर यह आंकड़ा 17 से 18 हजार तक चला जाएगा।

pm modi and dhami
image source via getty images

इस बार उत्तराखंड सरकार और खेल विभाग ने नेशनल गेम्स के लिए शानदार तैयारी करने का भी अपना दावा किया है। वहीं इस बार राष्ट्रीय खेलों की 34 स्पर्धाओं में से सबसे ज्यादा 700 खिलाड़ी एथलेटिक्स की स्पर्धा में हैं। अब इस उद्घाटन समारोह के बाद आज 29 जनवरी से खेल प्रतियोगिताएं सुबह 6 बजे से रात तक खेली जाएंगी।

नेशनल गेम्स की थीम ग्रीन गेम्स :-

नेशनल गेम्स के उद्घाटन समारोह की अपनी स्पीच में इस बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने कहा है कि 10 हजार से अधिक खिलाड़ी 35 खेलों में प्रतिस्पर्धा करने वाले हैं। तब मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इन नेशनल गेम्स की थीम ग्रीन गेम्स रहेगी।

pm modi
image source via getty images

इस बार इसके आयोजन में सौर ऊर्जा का प्रयोग होगा। इस बार प्लास्टिक का इस्तेमाल कम से कम किया जाएगा। वहीं इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रीय खेलों (National Games) में प्रतिभाग करने आए खिलाड़ियों को उच्च सुविधाएं देने के साथ पर्यावरण का संदेश देने में सफल रहने का वादा किया है।

38वें राष्ट्रीय खेल पर एक नजर :-

आयोजन अवधि :- 28 जनवरी 2025 से लेकर 14 फरवरी 2025 तक आयोजित होंगी खेल गतिविधियां

खेल स्पर्धाएं :- कुल 35 खेल स्पर्धाएं होनी हैं। इसमें से 33 मेडल टेली गेम, दो डेमो गेम।

नए खेल :- योग व मलखंब को इस बार मेडल टेली गेम बतौर शामिल किया गया है।

प्रतिभागिता :- पूरे देश से लगभग दस हजार खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा दिखाएंगे।

पहाड़ से मैदान तक :- आठ जिलों में गतिविधियां, दून-हरिद्वार से खटीमा-टिहरी तक आयोजन

हरित पहल :- ग्रीन गेम थीम है। पदकों से लेकर तमाम कार्यक्रमों में हरित पहल की छाप।

प्रतीक-पहचान :- राज्य पक्षी मोनाल मौली के रूप में शुभंकर। मशाल का तेजस्विनी नाम।

ध्येय वाक्य :- खेलों की टैगलाइन संकल्प से शिखर तक है, जिसका जिक्र एंथेम में भी है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version