Tuesday, June 16

Google News Sports Digest Hindi

National Games: 38वें राष्ट्रीय खेलों में ओलंपियन तैराक श्रीहरि नटराज ने अपना पांचवां स्वर्ण पदक जीत लिया है। इस समय (National Games) अंक तालिका में सेना 33 पदक (17 स्वर्ण, 9 रजत, 7 कांस्य) के साथ शीर्ष पर है। इसके बाद कर्नाटक 33 पदक (15 स्वर्ण, 9 रजत, 9 कांस्य) के साथ दूसरे स्थान पर चल रहा है। जबकि महाराष्ट्र (13 स्वर्ण, 23 रजत, 15 कांस्य) के साथ तीसरे स्थान पर और मणिपुर (11 स्वर्ण, 9 रजत, 5 कांस्य) के साथ चौथे स्थान पर हैं।

National Games श्रीहरि नटराज ने जीता पांचवां स्वर्ण पदक :-

भारत के ओलंपियन श्रीहरि नटराज ने यहां 38वें राष्ट्रीय खेलों (National Games) की तैराकी स्पर्धा में अपना पांचवां स्वर्ण जीत लिया है। इसके चलते हुए उन्होंने कर्नाटक की टीम को बढ़त भी दिला दी है। जिसके चलते हुए अब उन्होंने अपनी टीम साथी धिनिधि देसिंघु की बराबरी भी कर ली है।

Srihari Nataraj
image source via getty images

इसके अलावा (National Games) भारोत्तोलक जगदीश विश्वकर्मा ने एक पैर पर खड़े होकर पहला स्थान हासिल किया। इसके चलते हुए अब अंक तालिका में सेना 33 पदक (17 स्वर्ण, 9 रजत, 7 कांस्य) के साथ शीर्ष पर है। उसके बाद कर्नाटक 33 पदक (15 स्वर्ण, 9 रजत, 9 कांस्य) के साथ दूसरे स्थान पर है। जबकि महाराष्ट्र (13 स्वर्ण, 23 रजत, 15 कांस्य) के साथ तीसरे स्थान पर है। इसके अलावा मणिपुर (11 स्वर्ण, 9 रजत, 5 कांस्य) के साथ चौथे स्थान पर हैं।

Srihari Nataraj
image source via getty images

इसके अलावा हल्द्वानी में दिल्ली ने दिन में (National Games) तैराकी पूल में दो स्वर्ण पदक जीतकर कर्नाटक के साथ बराबरी कर ली है। श्रीहरि नटराज ने पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक में 56.26 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता है। जबकि अपने साथी आकाश (56.36) को उन्होंने पीछे छोड़ दिया है। इसी स्पर्धा में महाराष्ट्र के ऋषभ ने 56.80 सेकंड के साथ कांस्य पदक जीता।

Srihari Nataraj
image source via getty images

इसी के साथ अब यह (National Games) श्रीहरि नटराज का छठा पदक था। क्यूंकि इससे पहले उन्होंने चार स्वर्ण पदक जीते थे। ये पदक उन्होंने 200 मीटर फ्रीस्टाइल, 4×100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले, 4×100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले मेडले और 4×200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में जीते थे जबकि एक रजत पदक 50 मीटर फ्रीस्टाइल में जीता था। इसके अलावा (National Games) कर्नाटक ने महिलाओं की 50 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में अपना दबदबा बनाया। इसमें नीना ने 28.38 सेकंड में स्वर्ण पदक जीता। जबकि धीनिधि 28.80 सेकंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।

Dhinidhi Desinghu
image source via getty images

इसके अलावा इसी स्पर्धा में महाराष्ट्र की रुजुता ने 29.12 सेकंड के समय के साथ कांस्य पदक जीता। वहीं इस बार (National Games) यह देसिंघु का राष्ट्रीय खेलों का सातवां पदक था। क्यूंकि इससे पहले उन्होंने पांच स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता था। जबकि इस बार महाराष्ट्र के भारोत्तोलक वैष्णव ठाकुर ने पुरुषों के 102 किग्रा वर्ग में स्नैच में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया है। लेकिन उनको इस बार रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। क्यूंकि इस बार कुल भार में उनको जगदीश विश्वकर्मा ने पीछे छोड़ दिया।

Dhinidhi Desinghu
image source via getty images

इस बार जगदीश ने अपना क्लीन-एंड-जर्क प्रयास एक पैर पर खड़े रहकर पूरा किया। वैष्णव ने स्नैच वर्ग में 160 किग्रा वजन उठाया था। इसके चलते हुए उन्होंने 157 किग्रा के पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया जिसको जगदीश ने बनाया था। इसके बाद 175 किग्रा के खराब क्लीन एवं जर्क प्रयास के कारण वैष्णव कुल भार (335 किग्रा) के साथ दूसरे स्थान पर ही रहे। जबकि स्नैच में केवल 152 किग्रा वजन उठाने में सफल रहे जगदीश ने क्लीन एवं जर्क में 193 किग्रा वजन उठाकर कुल 345 किग्रा वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीत लिया। वहीं हरियाणा के हर्षित सहरावत ने कुल 329 किग्रा वजन उठाकर कांस्य पदक जीता।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version