National Games: 38वें नेशनल गेम्स (National Games) में हरियाणा की सुरुची ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीत लिया है। जबकि हरियाणा की ही अन्य निशानेबाज पलक ने इस प्रतियोगिता में कुल 243.6 अंकों के साथ रजत पदक जीता है। जबकि (National Games) पंजाब की सिमरनप्रीत कौर बरार ने कुल 218.8 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता है।
National Games हरियाणा की सुरुची ने जीता स्वर्ण पदक :-
देहरादून में चल रहे 38वें नेशनल गेम्स (National Games) में हरियाणा की निशनेबाज सुरुची ने काफी शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर अपना निशाना साधा है। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कुल 245.7 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है।

इसके चलते हुए ही हरियाणा की सुरुची कुल 245.7 अंकों के साथ महिला 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में पहले स्थान पर रहीं हैं। उनके अलावा हरियाणा की ही एक ने निशानेबाज पलक ने इसी स्पर्धा में कुल 243.6 अंकों के साथ रजत पदक जीता है। जबकि पंजाब की निशानेबाज सिमरनप्रीत कौर बरार ने कुल 218.8 अंकों के साथ कांस्य पदक पर अपना कब्जा किया है।

इसके अलावा इन 38वें नेशनल गेम्स (National Games) में पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन्स में मध्य प्रदेश के ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर क्वालिफाइंग दौर के बाद कुल 598 अंक के साथ पहले स्थान पर रहे हैं। वहीं इस स्पर्धा में कुल 33 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। जिनमें से आठ ने (National Games) फाइनल में अपनी जगह बनाई है।

इस बार ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर के अलावा सेना खेल नियंत्रण बोर्ड (एसएससीबी) के चैन सिंह (594), नीरज कुमार (591) और निशान बुद्धा (589), महाराष्ट्र के स्वप्निल सुरेश कुसाले (588), उत्तर प्रदेश के अखिल श्योराण (587), मध्य प्रदेश के गोल्डी गुर्जर (587) और एसएससीबी के गंगा सिंह (587) ने (National Games) फाइनल के लिए क्वालिफाई किया है। वहीं पुरुष 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन्स स्पर्धा (National Games) का फाइनल आज होगा।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।








