Saturday, March 21

Google News Sports Digest Hindi

National Games: नेशनल गेम्स 2025 में अब योगासन और मल्लखंभ की प्रतियोगिता के विजेताओं को पदक भी दिए जाएंगे। क्यूंकि इस बार आईओए ने 28 जनवरी से शुरू हुए नेशनल गेम्स की शुरुआत से पहले इन दोनों ही खेलों को प्रदर्शनी खेलों के रूप में ही वर्गीकृत किया था।

Yogasana
image source via getty images

पिछले साल दिसंबर में आईओए ने कहा था कि उत्तराखंड में हो रहे 38वें नेशनल गेम्स (National Games) में कुल 32 मुख्य और चार प्रदर्शनी खेल शामिल किए जाएंगे। तभी तो इस बार के नेशनल गेम्स (National Games) में योगासन, मल्लखंभ, कलारीपयट्टू और राफ्टिंग को शामिल किया गया है। इस समय उत्तराखंड के देहरादून में 38वें नेशनल गेम्स खेले जा रहे हैं।

Mallakhamb
image source via getty images

इन नेशनल गेम्स (National Games) के बीच में ही अब एक बड़ा फैसला लिया गया है। क्यूंकि अब योगासन और मल्लखंभ सिर्फ प्रदर्शन खेल ही नहीं होंगे। बल्कि इस बार इन दोनों खेलों में पदक भी दिए जाएंगे। यह फैसला आयोजकों के अनुरोध पर लिया गया है। वहीं भारतीय ओलंपिक संघ के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से यह जानकारी दी है।

National Games योगासन और मल्लखंभ में भी मिलेंगे पदक :-

Yogasana
image source via getty images

इस बार 38वें नेशनल गेम्स की शुरुआत 28 जनवरी से शुरू हो चुकी है। तब इनके शुरू होने से पहले ही आईओए ने इस बार योगासन और मल्लखंभ दोनों खेलों को प्रदर्शनी खेलों के रूप में वर्गीकृत किया था। क्यूंकि पिछले साल दिसंबर में आईओए ने कहा था कि उत्तराखंड में 38वें नेशनल गेम्स (National Games) में 32 मुख्य और चार प्रदर्शनी खेल शामिल होंगे।

Mallakhamb
image source via getty images

तभी तो इस बार के नेशनल गेम्स (National Games) में योगासन, मल्लखंभ, कलारीपयट्टू और राफ्टिंग को शामिल किया गया है। लेकिन बुधवार को ही आयोजकों ने एक विज्ञप्ति जारी की है जिसमें योगासन और मल्लखंभ को पदक खेलों के रूप में जोड़ लिया गया है। इससे अब यह साफ हो गया है कि इन नेशनल गेम्स में अब कुल 34 खेलों और दो प्रदर्शनी खेलों में प्रतिस्पर्धा होगी।

Yogasana
image source via getty images

जबकि इन 38वें नेशनल गेम्स (National Games) में केरल में उत्पन्न मार्शल आर्ट का एक रूप कलारीपयट्टू और उत्तराखंड के ऋषिकेश में मशहूर राफ्टिंग प्रदर्शनी खेल (गैर-पदक) बने रहेंगे। इस बीच आईओए के एक सूत्र ने कहा है कि हां, इस बार योगासन और मल्लखंभ को आईओए द्वारा पदक खेलों के रूप में पुष्टि कर ली गई है। क्यूंकि मेजबान राज्य को दो खेलों को पदक खेलों के रूप में शामिल करने के अनुरोध करने का अधिकार है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version