Para Athletics: राष्ट्रीय पैरालंपिक एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिलाओं की 400 मीटर टी20 दौड़ में दीप्ति जीवनजी ने स्वर्ण पदक जीता है। मौजूदा विश्व चैंपियन जीवनजी ने महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में कुल 57.85 सेकंड का समय लिया।

जबकि हरियाणा की पैरा खिलाड़ी पूजा को महिलाओं की 400 मीटर टी20 दौड़ में रजत पदक मिला है। जबकि हरियाणा की ही अन्य पैरा धावक भुवी अग्रवाल ने इसी प्रतियोगिता में कांय पदक जीता है। इसके अलावा पैरा एथलीट सोमन राणा ने पेरिस खेलों के स्वर्ण पदक विजेता होकातो सेमा को एफ57 शॉटपुट में हराकर स्वर्ण अपने नाम कर लिया है।
जीवनजी-राणा ने जीता स्वर्ण पदक :-

इस बार महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में मौजूदा विश्व चैंपियन जीवनजी ने कुल 57.85 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा कर लिया है। इसके अलावा इसी प्रतियोगिता में हरियाणा की पूजा को रजत और हरियाणा की ही भुवी अग्रवाल को कांस्य पदक मिला है।
एफ57 शॉटपुट में सोमन राणा ने जीता स्वर्ण पदक :-
राष्ट्रीय पैरालंपिक एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरूषों के एफ57 शॉटपुट में राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी सोमन राणा ने पेरिस पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सेमा को हराकर स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा किया है। इस प्रतियोगिता में उन्होंने कुल 14.42 मीटर का थ्रो किया।

जबकि इस बार पेरिस पैरालंपिक खेलों के स्वर्ण पदक विजेता सेमा 13.53 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा एसएससीबी के पैरा एथलीट शुभन जुयाल को इसी प्रतियोगिता में कांस्य पदक मिला है। वहीं पुरूषों की ऊंची कूद टी45. टी46 और टी47 वर्ग में हरियाणा के विकास ने स्वर्ण पदक जीता है। जबकि तमिलनाडु के शेख अब्दुल को रजत और हिमाचल के निषाद कुमार को कांस्य पदक मिला है।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।








