Friday, February 20

Google News Sports Digest Hindi

Indian Wells: अमेरिका की सात बार की ग्रैंड स्लैम एकल चैंपियन वीनस विलियम्स ने कोर्ट पर वापसी की है। क्यूंकि उन्होंने 19 मार्च, 2024 को मियामी ओपन के पहले दौर में मिली हार के बाद से ही किसी भी प्रतियोगिता में भाग नहीं लिया था।

इंडियन वेल्स में वापसी करेंगी वीनस विलियम्स :-

अमेरिका की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स को अगले महीने इंडियन वेल्स में होने वाले बीएनपी परिबास ओपन टेनिस टूर्नामेंट के लिए वाइल्ड कार्ड से प्रवेश दिया गया है। जिसके चलते हुए यह इस 44 वर्षीय अमेरिकी महिला खिलाड़ी का पिछले एक साल में पहला टूर्नामेंट होगा।

Venus Williams
Venus Williams

अमेरिका की दिग्गज महिला एकल टेनिस खिलाड़ी ने अपने पूरे करियर में कुल सात बार ग्रैंड स्लैम जीता है। लेकिन उन्होंने 19 मार्च, 2024 को मियामी ओपन के पहले दौर में हार के बाद से ही किसी भी प्रतियोगिता में भाग नहीं लिया है।

1994 में पहली बार खेला था इंडियन वेल्स टूर्नामेंट :-

अमेरिका की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स ने साल 1994 में पहली बार इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में भाग लिया था। इसके अलावा उन्होंने पांच बार विंबलडन के एकल खिताब को जीता था। जबकि अमेरिकी ओपन को उन्होंने दो बार जीता है।

Venus Williams
Venus Williams

इसके अलावा उन्होंने अपनी छोटी बहन सेरेना के साथ मिलकर 14 ग्रैंड स्लैम युगल खिताब भी जीते हैं। इस बार जिन भी अन्य टेनिस खिलाड़ियों को वाइल्ड कार्ड से प्रवेश दिया गया है। उनमें दो बार की विंबलडन चैंपियन पेट्रा क्वितोवा भी शामिल हैं। वह अपने पहले बच्चे को जन्म देने के कारण पिछले 15 महीने से इस खेल से बाहर रहने के बाद वापसी कर रही हैं।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version