Wednesday, February 11

Silesia Diamond League: भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा और पेरिस ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता पाकिस्तान के अरशद नदीम के बीच सिलेसिया डायमंड लीग में भिड़ंत नहीं होने वाली है। क्यूंकि 16 अगस्त को पोलैंड के सिलेसिया में होने वाली इस लीग की प्रविष्टि सूची में नीरज और नदीम का नाम ही नहीं है। वहीं अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि नीरज का नाम लिस्ट में क्यों नहीं हैं।

सिलेसिया डायमंड लीग में नहीं होगी नीरज और नदीम की भिड़ंत :-

भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा और पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले पाकिस्तान के स्टार एथलीट अरशद नदीम के बीच सिलेसिया डायमंड लीग मीट में भिड़ंत नहीं देखने को मिलेगी। क्यूंकि इन दोनों ही स्टार एथलीटों का 16 अगस्त को पोलैंड के सिलेसिया में होने वाले इस लीग की प्रविष्टि सूची में नाम ही शामिल नहीं है।

Neeraj Chopra & Arshad Nadeem, Paris Olympics 2024
Neeraj Chopra & Arshad Nadeem, Paris Olympics 2024

इससे पहले बीती नौ जुलाई को सिलेसिया डायमंड लीग के आयोजकों ने दो बार के ओलंपिक पदक विजेता भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा और पाकिस्तानी एथलीट अरशद नदीम की भागीदारी की घोषणा की थी। तभी तो सभी एथलेटिक्स प्रशंसक इन दोनों दक्षिण एशियाई प्रतिद्वंद्वियों के बीच एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद कर रहे थे। लेकिन नदीम को पिछले महीने के अंत में पिंडली की मांसपेशियों की सर्जरी करानी पड़ी थी।

Neeraj Chopra
Neeraj Chopra

इसके चलते हुए उनकी भागीदारी और इस मुकाबले पर संदेह पैदा हो गया था। इसके बाद अब नीरज और नदीम की गैरमौजूदगी में इस प्रतियोगिता में जर्मनी के जूलियन वेबर, ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स, केन्या के जूलियस येगो, त्रिनिदाद एवं टोबैगो के केशोर्न वालकॉट जैसे दिग्गजों का नाम शामिल हैं। उनके अलावा जापान के डीन रॉडरिज जेनकी, मोल्दोवा के एंड्रियन मार्डारे और पोलैंड के मिर्जिगॉल्ड सिप्रियन जैसे खिलाड़ी भी इसमें अपनी चुनौती पेश करते हुए दिखाई देंगे।

डायमंड लीग तालिका में वेबर के साथ शीर्ष पर हैं नीरज :-

भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा सिलेसिया के बाद आगामी 22 अगस्त को डायमंड लीग के ब्रसेल्स चरण में हिस्सा नहीं लेने के बावजूद भी 28 अगस्त को ज्यूरिख में होने वाले फाइनल के लिए क्वालिफाई कर सकते हैं। क्यूंकि नीरज के नाम दो डायमंड लीग प्रतियोगिताओं में एक खिताब और एक दूसरा स्थान हासिल करने के बाद इस समय 15 अंक मौजूद हैं।

Neeraj Chopra
image source via getty images

इस समय वह इसकी तालिका में वेबर के साथ पहले स्थान पर मौजूद हैं। जबकि एंडरसन और वालकॉट 10-10 अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। इसके ब्रसेल्स चरण के बाद शीर्ष छह खिलाड़ी ज्यूरिख में होने वाले डायमंड लीग फाइनल में भाग लेने वाले हैं। वहीं नीरज की पिछली प्रतियोगिता पांच जुलाई को बंगलूरू में हुए एनसी क्लासिक थी। तब उन्होंने अपनी मेजबानी वाली इस स्पर्धा में 86.18 मीटर भाला फेंककर खिताब जीता था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version