Wednesday, February 11

Neeraj Chopra: भारत के शीर्ष भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा अपने नाम पर शुरू हुई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने के लिए तैयार हैं। इस बार नीरज चोपड़ा क्लासिक में शीर्ष स्तर के खिलाड़ी आगामी शनिवार को श्री कांतीरवा स्टेडियम में हिस्सा लेते हुए दिखाई देंगे। इसके अलावा ये सभी शीर्ष एथलीट पेरिस और चेक गणराज्य के ओस्ट्रावा में प्रतिस्पर्धी प्रतियोगिताओं के बाद इसमें हिस्सा लेने वाले हैं।

ट्रेनिंग के लिए कम समय मिलने से निराश है नीरज :-

दो बार के ओलंपिक पदक विजेता भारत के शीर्ष भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा अपने नाम पर शुरू हुई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने के लिए अब पूरी तरह से तैयार हैं। वहीं इससे पहले नीरज ने बताया है कि ट्रेनिंग के लिए कम समय मिलना सबसे कठिन हो जाता है।

Neeraj Chopra
Neeraj Chopra/Getty Images

इस बार नीरज चोपड़ा क्लासिक में शीर्ष स्तर के खिलाड़ी आगामी शनिवार को श्री कांतीरवा स्टेडियम में हिस्सा लेंगे। वहीं ये सभी शीर्ष एथलीट पेरिस और चेक गणराज्य के ओस्ट्रावा में प्रतिस्पर्धी प्रतियोगिताओं के बाद इसमें हिस्सा लेने वाले हैं।

काफी शानदार फॉर्म में हैं नीरज :-

इससे पहले नीरज ने कहा कि नीरज चोपड़ा क्लासिक से पहले संगठनात्मक जिम्मेदारियों को निभाना और साथ ही अपनी व्यक्तिगत तैयारियों का प्रबंधन करना उनकी सबसे बड़ी चुनौती थी। वहीं इस मौजूदा समय में वह काफी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। क्यूंकि उन्होंने बीते 24 जून को ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक और 20 जून को पेरिस डायमंड लीग में जीत हासिल की थी। इसके अलावा उन्होंने इस टूर्नामेंट से पहले गुरुवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से मुलाकात की है।

Neeraj Chopra
image source via getty images

इसके बाद उन्होंने कहा कि इस तरह के बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए बंगलूरू एकदम सही जगह है। कर्नाटक ओलंपिक संघ द्वारा आयोजित एक सम्मान समारोह के दौरान नीरज ने कहा है कि, “सबसे कठिन हिस्सा ट्रेनिंग है। हमें ट्रेनिंग के लिए बहुत कम समय मिलता है। क्यूंकि अभी मैंने पेरिस और ओस्ट्रावा में प्रतिस्पर्धा की और फिर बंगलूरू की यात्रा की है। इसके अलावा अभी मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगा।” इस बीच हमें सब कुछ एक साथ ही व्यवस्थित करना होता है। इसके अलावा हमें सभी खिलाड़ियों से इस बारे में बात करनी होगी कि इसे कैसे बेहतर बनाया जाए।

Neeraj Chopra
image source via getty images

इसके बावजूद भी इस समय सब कुछ ठीक चल रहा है। हम इसे संभाल लेंगे और प्रतिस्पर्धा भी करेंगे। लेकिन मेरा सबसे बड़ा लक्ष्य इस टूर्नामेंट को बड़ा बनाना है। इसके बाद उन्होंने कहा कि, “इस समय मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। क्यूंकि जिस तरह से मेरी तैयारियां चल रही हैं, मैं बहुत खुश हूं। मैं खेल विभाग, कर्नाटक ओलंपिक संघ, कर्नाटक सरकार को इतने कम समय में टूर्नामेंट आयोजित करने में मेरी मदद करने के लिए धन्यवाद देता हूं। इसके अलावा उन्होंने मेरी बहुत मदद की। बंगलूरू में इसे आयोजित करने का सबसे बड़ा कारण यह है कि यहां मौसम अच्छा है।

Neeraj Chopra
image source via getty images

इस बार कुल 12 खिलाड़ियों में सात विदेशी एथलीट और नीरज सहित पांच भारतीय खिलाड़ी हैं। नीरज के अलावा चार भारतीय सचिन यादव, यशवीर सिंह, रोहित यादव और साहिल सिलवाल हैं। इसके अलावा जर्मनी के 2016 ओलंपिक चैंपियन थॉमस रोहलर, कीनिया के 2015 विश्व चैंपियन जूलियस येगो, अमेरिकी कर्टिस थॉम्पसन, चेक गणराज्य के मार्टिन कोनेकनी, ब्राजील के लुइस मौरिसियो दा सिल्वा, श्रीलंका के रुमेश पथिरेज और पोलैंड के साइप्रियन मिर्जिगलोड विदेशी प्रतियोगी हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version