Sunday, March 15

Neeraj Chopra: भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने अपनी शानदार वापसी की है। इस बार उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में हो रहे पॉट इनविटेशनल ट्रैक प्रतियोगिता को 84.52 मीटर के थ्रो के साथ जीत लिया है। लेकिन नीरज का प्रदर्शन उनके व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 89.94 मीटर से काफी कम था। वहीं इस बार दूसरे स्थान पर रहे स्मिट अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 83.29 मीटर के करीब पहुंच गए। इसके अलावा इस बार नीरज नए कोच जेलेज्नी की देखरेख में इस टूर्नामेंट में खेल रहे हैं।

नीरज चोपड़ा ने जीता दक्षिण अफ्रीका में टूर्नामेंट :-

Neeraj-Chopra
Neeraj-Chopra

भारत के दो बार के ओलंपिक पदक विजेता स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने दक्षिण अफ्रीका के पोटचेफस्ट्रूम में पॉट इनविटेशनल ट्रैक प्रतियोगिता जीतकर अपने सत्र की शानदार शुरुआत की है। इससे पहले उन्होंने बीते बुधवार को वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर चैलेंजर प्रतियोगिता में 84.52 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर छह खिलाड़ियों के बीच चले मुकाबले में शीर्ष स्थान हासिल किया था।

अफ्रीकी एथलीट से आगे रहे नीरज चोपड़ा :-

भारत के स्टार एथलीट नीरज दक्षिण अफ्रीका के युवा एथलीट डौव स्मिट से आगे रहे। डौव स्मिट का इस टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ थ्रो 82.44 मीटर का था। वहीं दूसरी तरफ नीरज का यह प्रदर्शन हालांकि उनके व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 89.94 मीटर से कम था।

Neeraj Chopra
image source via getty images

उनके अलावा इस बार स्मिट अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 83.29 मीटर के करीब पहुंच गए थे। वहीं इस प्रतियोगिता में सिर्फ दो खिलाड़ी नीरज और स्मिट ने ही 80 मीटर की दूरी पार की थी। इसके अलावा तीसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के एक अन्य खिलाड़ी डंकन रॉबर्टसन रहे। उन्होंने भी 71.22 मीटर का थ्रो किया।

जेलेज्नी की कोचिंग में खेल रहे हैं नीरज :-

भारत के स्टार एथलीट नीरज अपने नए कोच चेक गणराज्य के जान जेलेज्नी की निगरानी में पोटचेफस्ट्रूम में अपना अभ्यास कर रहे हैं। क्यूंकि जेलेज्नी भी तीन बार के ओलंपिक चैंपियन और विश्व रिकॉर्ड धारक हैं।

Neeraj Chopra
image source via getty images

वहीं पिछले साल ही नीरज लंबे समय बाद अपने कोच जर्मनी के क्लॉस बार्टोनिट्ज से अलग हो गए थे। नीरज 16 मई को दोहा डायमंड लीग में एलीट प्रतियोगिताओं में अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।

90 मीटर का आंकड़ा छूना चाहेंगे नीरज :-

भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने साल 2020 टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक और साल 2024 पेरिस ओलंपिक में रजत पदज जीता था। इस बीच उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 89.94 मीटर का रहा है। वह उन्होंने साल 2022 में हासिल किया था। इसके अलावा वह काफी लंबे समय से 90 मीटर का आंकड़ा छूने का प्रयास भी कर रहे हैं।

neeraj chopra
neeraj chopra

इसके अलावा जब से जेलेज्नी उनके कोच बने हैं तब से वह उनके मार्गदर्शन में अपनी कामयाबी को एक अलग स्तर पर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। क्यूंकि उनके कोच जेलेज्नी के नाम पर साल 1992, 1996 और 2000 के ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक भी हैं। इसके अलावा उनके नाम पर अभी तक शीर्ष दस सर्वश्रेष्ठ थ्रो में से पांच थ्रो हैं। साल 1996 में जर्मनी में 98.48 मीटर के थ्रो के साथ उन्होंने विश्व रिकॉर्ड कायम किया था। जबकि इस दौरान उन्होंने 4 बार विश्व रिकॉर्ड भी तोड़ा है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version