Friday, March 20

Shooting World Cup: म्यूनिख में होने वाले निशानेबाजी विश्व कप के पहले चरण के लिए भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। इसमें भारत की स्टार महिला निशानेबाज मनु भाकर दो व्यक्तिगत स्पर्धाओं (महिलाओं की 10 मीटर और 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा) में जगह बनाने वाली देश की एकमात्र सदस्य होंगी।

मनु भाकर और स्वप्निल कुसाले को मिला मौका :-

पेरिस ओलंपिक में भारतीय तिरंगा लहराने वाले सितारे मनु भाकर और स्वप्निल कुसाले को एशियाई खेलों की मौजूदा चैंपियन पलक के साथ आठ जून से शुरू होने वाले आईएसएसएफ राइफल/पिस्टल विश्व कप के म्यूनिख चरण के लिए 23 सदस्यीय भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

Manu Bhaker
Manu Bhaker

इसके चलते हुए भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने भी अपनी टीम की घोषणा कर दी है। इसमें मनु भाकर दो व्यक्तिगत स्पर्धाओं (महिलाओं की 10 मीटर और 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा) में जगह बनाने वाली एकमात्र सदस्य हैं। इस बीच हम आपको बता देना चाहते हैं कि कुसाले और मनु ने पिछले साल पेरिस ओलंपिक में पदक जीते थे।

संदीप सिंह की हुई टीम में वापसी :-

इसके अलावा पुरुष एयर राइफल में संदीप सिंह की भी राष्ट्रीय टीम में वापसी हुई है। क्यूंकि स्वप्निल कुसाले और संदीप सिंह दोनों पेरिस खेलों में भाग लेने के बाद पहली बार इस टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा करते हुए दिखाई देंगे। इससे पहले अभी हाल ही में भारतीय राइफल और पिस्टल टीम अर्जेंटीना और पेरू में आयोजित दो-चरण वाले संयुक्त आईएसएसएफ विश्व कप से वापस लौटी है।

Swapnil Kusale
image source via getty images

तब भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में कुल छह स्वर्ण सहित 15 पदक जीते थे। उस समय भारतीय टीम अर्जेंटीना में दूसरे और पेरू में तीसरे स्थान पर रही थी। वहीं उस भारतीय टीम के कुल 13 सदस्य म्यूनिख जाने वाली टीम में भी शामिल हैं। इस बार महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन (3पी) और 25 मीटर पिस्टल प्रतियोगिताओं में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

तीन नए खिलाड़ियों को मिला मौका :-

इस बार म्यूनिख में खेले जाने वाले चरण के लिए चुनी गई भारतीय टीम में तीन नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इसके चलते हुए महाराष्ट्र की राष्ट्रीय चैंपियन अनन्या नायडू को घरेलू सर्किट में अपने शानदार प्रदर्शन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी रखने का मौका दिया गया है।

Manu-Bhaker
image source via getty images

इसके अलावा इस बार पुरुष वर्ग में एयर पिस्टल में दो नए निशानेबाजों को मौका दिया गया है। इनमें अभी हाल ही में कुमार सुरेंद्र सिंह स्मारक टूर्नामेंट में मिश्रित टीम का खिताब जीतने वाली जोड़ी का हिस्सा रहे हरियाणा के आदित्य मालरा और सेना के निशानेबाज निशांत रावत का नाम भी शामिल हैं। जबकि अन्य निशानेबाज रुद्राक्ष पाटिल और ऐश्वर्या तोमर ने अपनी इच्छा से भारतीय टीम से अपना नाम वापस ले लिया है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version