Saturday, February 21

Pankaj Adwani: भारतीय स्नूकर खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने जादेन ओंग पर निर्णायक 5-1 की जीत के साथ सोंघे सिंगापुर ओपन का खिताब जीत लिया है। इस बार फाइनल तक पहुंचने के लिए भारतीय खिलाड़ी को पूर्व विश्व चैंपियन देचावत पूमजेंग की चुनौती भी मिली थी। लेकिन भारतीय खिलाडी ने उनको भी हराकर अपना फाइनल तक का सफर तय किया।

Pankaj Adwani
image source via getty images

इसके बाद अब पंकज आडवाणी (Pankaj Adwani) दोहा में अपने बिलियर्ड्स खिताब का बचाव करेंगे।इस मुकाबले में भारतीय स्नूकर खिलाड़ी पंकज आडवाणी (Pankaj Adwani) ने कौशल और सटीकता का अद्भुत प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिद्वंधी जादेन ओंग को 5-1 के स्कोर से हराकर सोंघे सिंगापुर ओपन में जीत हासिल की थी।

Pankaj Adwani फाइनल तक का सफर रहा चुनौतीपूर्ण :-

Pankaj Adwani
image source via getty images

वहीं इस टूर्नामेंट में फाइनल तक का सफर भारत के स्नूकर चैंपियन पंकज अडवाणी (Pankaj Adwani) के लिए काफी चुनौती भरा रहा था। वहीं इससे पहले उन्होंने इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फ़ाइनल में लैगून बिलियर्ड्स रूम में एक रोमांचक 4-3 के मुक़ाबले में थाईलैंड के देचावत पूमजेंग को हराया था।

Pankaj Adwani
image source via getty images

क्यूंकि थाईलैंड के देचावत पूमजेंग एक पूर्व IBSF विश्व स्नूकर चैंपियन हैं। वहीं अब इसके बाद टूर्नामेंट के फाइनल में स्पष्ट स्कोरलाइन के बावजूद पंकज (Pankaj Adwani) को शुरुआती फ़्रेम में काफ़ी संघर्ष करना पड़ा था। इस मुकाबले के शुरुआती दो फ्रेम को अडवाणी (Pankaj Adwani) ने ओंग से जीत लिया था।

Pankaj Adwani
image source via getty images

इसके बाद फिर इस फाइनल मुकाबले में ओंग एक फ्रेम वापस जीतने में सफल रहे थे। लेकिन इसके बाद फिर इस फाइनल मुकाबले के चौथे फ्रेम में अंतिम ब्राउन पर आडवाणी का रणनीतिक स्नूकर निर्णायक साबित हुआ।

Pankaj Adwani
image source via getty images

इसके बाद फिर उन्होंने इस अंतिम फ्रेम में 74-6 की प्रभावशाली जीत के साथ अपनी जीत पक्की कर ली। अब इस जीत के बाद अगले महीने दोहा में पंकज (Pankaj Adwani) के खिताब की रक्षा का मार्ग भी साफ हो गया है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version