Monday, February 2

इस साल भारत में खेलों इंडिया कार्यक्रम में पहली बार पैरा गेम्स शामिल हो रहे हैं। पैरा गेम्स का आयोजन 10 से 17 दिसंबर तक दिल्ली में होने वाला है। इस कार्यक्रम के बारे में खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बीते बुधवार को घोषणा की। इन खेलों का आयोजन राजधानी दिल्ली के तीन स्टेडियमों में होगा। इस दौरान 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 1350 एथलीट हिस्सा लेने वाले हैं।

अनुराग ठाकुर ने कही ये बात

इसकी जानकारी खेल मंत्री अनुराग मंत्री ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) के जरिए दी। इस दौरान उन्होंने वीडियो जारी करते हुए कहा कि मुझे ये घोषणा करते हुए गर्व महसूस हो रहा कि 10 से 17 दिसंबर तक पहले खेलों इंडिया पैरा खेल नई दिल्ली में विभिन्न स्थानों में आयोजित किए जाएंगे। भारतीय खेल प्रधिकरण (साइ) के तीन स्टेडियम में कुल सात स्पर्धाएं खेली जाएंगी।

बता दें कि ये भारतीय सरकार की खेलों को बढ़ावा देने की एक कोशिश है। सरकार की आधिकारिक वेसाइट में बताया गया है कि, “खेलों इंडिया कार्यक्रम को सभी के लिए एक मजबूत ढांचा बनाकर जमीनि स्तर पर भारत में खेल संस्कृति को बढ़ावा के लिए पेश किया गया है। खेलों इंडिया का मकसद है कि युवा ज्यादा से ज्यादा खेल से जुड़ सकें।”

ये भी पढ़ें: ईशान ने तोड़ा पंत का ये खास रिकॉर्ड, करी धोनी की बराबरी

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version